Varanasi

लोहता पुलिस को मोबाइल स्नेचर के खिलाफ मिली बड़ी सफलता, 3 बाल अपचारी गिरफ्तार

मोहम्मद सलीम

वाराणसी: लोहता थाना क्षेत्र में दिनांक 02/07/2025 को रात लगभग 10:00 बजे देववाणी इन्टर कालेज छितौनी थाना लोहता वाराणसी के पास पैदल जा रहे राहगीर से मोटरसाइकिल से पीछे से आकर झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लेने के आरोपी तीन बाल अपचारी को गिरफ्तार कर चोरी गया मोबाइल बरामद कर लिया है।

गिरफ़्तारी के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार उक्त घटना के सम्बन्ध में शामिल बाल अपचारी के पिसौरा पुल के पास होने की जानकारी जरिया मुखबिर मिलने के बाद थानाध्यक्ष लोहता निकिता सिंह ने अपने नेतृत्व में एसआई पवन कुमार, शशिकान्त मिश्रा, हे0का0 अब्दुल रशीद और का0 संदीप यादव के साथ मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर दबिश दिया गया।

पुलिस को देखते ही तीनो बाल अपचारी भागने की कोशिश करने लगे, जिस पर पुलिस टीम द्वारा दौड़ा कर तीनो बाल अपचारी को पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों पर विधिक कार्यवाही चल रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts