मो0 कुमेल
डेस्क: आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में ससुरल वालों और पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर युवक ने आत्महत्या कर ली। आत्मघाती कदम उठाने का वीडियो भी बनाया। वहीं, परिजनों का आरोप है कि पत्नी और ससुरल वाले झूठे केस में फंसाने की धमकी देते थे। इतना ही नहीं मारपीट भी की जाती थी।
गौरव की शादी सात महीने पहले सादाबाद निवासी निशा से हुई थीं। वह शादी पार्टियों में हलवाई का काम करता था। आत्महत्या करने से पहले उसने पत्नी के दूसरे पुरुष से अवैध संबंध होने और ससुरल वालों की प्रताड़ना का जिक्र भी किया है। वहीं, ससुरलिजनों ने दो दिन पहले शुक्रवार को सादाबाद थाने में तहरीर भी दी। दरोगा ने कई बार फोन करके बुलाया भी। वह डर की वजह से नहीं गया।
पवन विहार निवासी मृतक के जीजा दिनेश ने बताया कि उसकी पत्नी निशा आत्महत्या की धमकी देकर जेल भिजवाने की कहती थी। इसकी शिकायत मार्च में ट्रांस यमुना पुलिस से की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। रोज रोज की गृह क्लेश की वजह से मंगलवार को वह पत्नी निशा को उसके मायके छोड़ आया। वहां से दिल्ली काम करने के लिए निकल गया।
दरोगा के फोन आने पर गौरव शुक्रवार देर करीब 1 बजे घर आया। वीडियो बनाने के बाद फंदे से लटककर जान दे दी। घर में वह अकेला था। सुबह फोन नहीं उठाने पर जीजा घर पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि वह फंदे लटका हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर जांच शुरू कर दी। एसीपी छत्ता पीयूष कांत राय ने बताया मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…