पत्नी की प्रताड़ना से त्रस्त पति ने बनाया वीडियो और झूल गया फंदे से

मो0 कुमेल

डेस्क: आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में ससुरल वालों और पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर युवक ने आत्महत्या कर ली। आत्मघाती कदम उठाने का वीडियो भी बनाया। वहीं, परिजनों का आरोप है कि पत्नी और ससुरल वाले झूठे केस में फंसाने की धमकी देते थे। इतना ही नहीं मारपीट भी की जाती थी।

ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। पत्नी और ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर पवन विहार निवासी गौरव पुत्र स्व. दिनेश ने शुक्रवार देर रात फंदे से लटककर जान दे दी। वह शादी पार्टियों में हवालाई का काम करता था। पिता दिनेश की 17 साल  और मां की 9 वर्ष पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। रात दिन मेहनत करके तीनों बहनों की शादी भी कर दी।

गौरव की शादी सात महीने पहले सादाबाद निवासी निशा से हुई थीं। वह शादी पार्टियों में हलवाई का काम करता था। आत्महत्या करने से पहले उसने पत्नी के दूसरे पुरुष से अवैध संबंध होने और ससुरल वालों की प्रताड़ना का जिक्र भी किया है। वहीं, ससुरलिजनों ने दो दिन पहले शुक्रवार को सादाबाद थाने में तहरीर भी दी। दरोगा ने कई बार फोन करके बुलाया भी। वह डर की वजह से नहीं गया।

पवन विहार निवासी मृतक के जीजा दिनेश ने बताया कि उसकी पत्नी निशा आत्महत्या की धमकी देकर जेल भिजवाने की कहती थी। इसकी शिकायत मार्च में ट्रांस यमुना पुलिस से की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। रोज रोज की गृह क्लेश की वजह से मंगलवार को वह पत्नी निशा को उसके मायके छोड़ आया। वहां से दिल्ली काम करने के लिए निकल गया।

दरोगा के फोन आने पर गौरव शुक्रवार देर करीब 1 बजे घर आया। वीडियो बनाने के बाद फंदे से लटककर जान दे दी। घर में वह अकेला था। सुबह फोन नहीं उठाने पर जीजा घर पर पहुंचे।  उन्होंने देखा कि वह फंदे लटका हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर जांच शुरू कर दी।  एसीपी छत्ता पीयूष कांत राय ने बताया मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *