ईदुल अमीन
नई दिल्ली: देश में त्योहारों का सीज़न शुरू हो चुका है, और इस दौरान सोने-चांदी की ख़रीददारी को शुभ माना जाता है। लेकिन इस साल भारतीय सर्राफ़ा बाज़ार एक अजीब सी चुनौती का सामना कर रहे हैं—बाज़ार में चांदी (Silver) की भारी किल्लत है, जिसने इस फ़ेस्टिवल सीज़न की चमक को फीका कर दिया है। रिकॉर्ड ऊँचाई पर पहुँच चुकी क़ीमतों के बावजूद, लोग चांदी ख़रीदने को तैयार हैं, लेकिन कई बड़े और छोटे ज्वैलर्स के पास स्टॉक लगभग ख़त्म हो चुका है।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स असोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक़, 14 अक्टूबर को चांदी का भाव रुपये 1,78,100 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड हाई स्तर पर था। यह वो क़ीमत है जो आमतौर पर ग्राहकों को ख़रीददारी से दूर रखती है, लेकिन इस बार मामला अलग है। वाराणसी के एक जाने-माने ज्वैलर ने नाम न छापने की इल्तेजा के साथ PNN24 News से बात करते हुए कहा “इस दाम पर तो ग्राहक आमतौर पर हाथ खींच लेते हैं, लेकिन इस बार लोग निवेश के लिए भी और त्योहारों के लिए भी चाँदी ख़रीदना चाहते हैं। पर हम क्या करें, स्टॉक ही नहीं है! जो पुरानी चाँदी पिघलकर आती थी, वो भी बहुत कम हो गई है।”
बाज़ार के जानकारों का मानना है कि इस शॉर्टेज के पीछे की मुख्य वजह चांदी की लगातार और अप्रत्याशित रूप से बढ़ती क़ीमतें हैं।
त्योहारों पर चांदी के सिक्के, बर्तन या आभूषण ख़रीदना परंपरा का हिस्सा है। ग्राहकों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। दिल्ली के चांदनी चौक बाज़ार में ख़रीददारी करने आईं सुनीता वर्मा कहती हैं, “मुझे दिवाली के लिए चांदी के कुछ सिक्के और पूजा के बर्तन लेने थे, लेकिन एक दुकान पर तो क़ीमत रिकॉर्ड तोड़ है, और दूसरी पर माल ही नहीं है। मजबूरी में लोग अब छोटे ग्राम (gram) के गहने या महँगी क़ीमत पर ही ख़रीददारी कर रहे हैं।”
ज्वैलर्स एसोसिएशन के एक प्रतिनिधि ने PNN24 News को बताया कि जब तक होलसेलर अपना स्टॉक रिलीज़ नहीं करेंगे या अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार से बड़ी खेप नहीं आएगी, यह किल्लत बनी रहेगी। बहरहाल, इस फ़ेस्टिव सीज़न में भारतीय बाज़ार एक अनोखी स्थिति का गवाह बन रहे हैं, जहाँ रिकॉर्ड दाम पर भी ग्राहक ख़रीददारी को तैयार है, लेकिन बाज़ार के पास उन्हें देने के लिए पर्याप्त ‘सफेद सोना’ (चाँदी) मौजूद नहीं है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…