आफताब फारुकी
PNN24 न्यूज़, नई दिल्ली। भारत में सबसे ज्यादा घरेलू उड़ानों वाली एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) ने आखिरकार सामान्य संचालन बहाल होने की घोषणा कर दी है, साथ ही उन हजारों यात्रियों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है जो हाल के दिनों में हुई अव्यवस्था से बुरी तरह प्रभावित हुए थे। एयरलाइन ने संकट से प्रभावित ग्राहकों को ट्रैवल वाउचर और मुआवजा देने की पेशकश की है।
गुरुवार को जारी एक बयान में इंडिगो ने उन यात्रियों से खे़द व्यक्त किया जिनकी उड़ानें 3, 4 और 5 दिसंबर को घंटों तक फंसी रहीं या रद्द कर दी गईं।
यात्री इन ट्रैवल वाउचरों का इस्तेमाल अगले 12 महीनों में इंडिगो की किसी भी भविष्य की उड़ान के लिए कर सकेंगे।
एयरलाइन ने यात्रियों को यह भी आश्वासन दिया कि रद्द उड़ानों के सभी ज़रूरी रिफंड (Refund) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इंडिगो ने कहा, “हमें खेद है कि 3, 4 और 5 दिसंबर को यात्रा कर रहे हमारे कुछ यात्री कई घंटों तक चुनिंदा एयरपोर्ट पर फंसे रहे और उनमें से कई इस भीड़भाड़ के कारण बुरी तरह प्रभावित हुए।” इस घोषणा से उन हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिली है, जिन्हें पायलटों की कमी और DGCA के नए FDTL नियमों के चलते हुए अभूतपूर्व संकट का सामना करना पड़ा था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…