आदिल अहमद
PNN24 न्यूज़, चेन्नई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत के तमिलनाडु दौरे पर एक विवादास्पद बयान ने राज्य की राजनीति में गरमाहट पैदा कर दी है। आरएसएस के 100 साल पूरे होने के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने तमिलनाडु पहुँचे भागवत ने तिरुपरनकुंद्रम मुद्दे पर टिप्पणी की, जिस पर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
बुधवार को तिरुचिरापल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए मोहन भागवत ने कहा कि तमिलनाडु में हिंदुओं की जागृति ही मनचाहा नतीजा लाने के लिए काफी है।
मोहन भागवत के इस बयान पर कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और उन पर राज्य में तनाव पैदा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
यह पूरा विवाद पिछले हफ्ते तब शुरू हुआ, जब तिरुपरनकुंद्रम में कार्थिगई दीपम हिंदू पर्व को लेकर दक्षिणपंथी ग्रुप के सदस्यों की पुलिस के साथ झड़प हो गई।
मोहन भागवत का यह बयान ऐसे समय में आया है जब राज्य में पहले से ही धार्मिक और राजनीतिक तनाव गहराया हुआ है, और उनके इस दावे से विवाद को और हवा मिल गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…