इंडिगो की उड़ानें सामान्य होने का ऐलान, संकट से ‘गंभीर प्रभावित’ यात्रियों को 10,000 का ट्रैवल वाउचर

आफताब फारुकी

PNN24 न्यूज़, नई दिल्ली। भारत में सबसे ज्यादा घरेलू उड़ानों वाली एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) ने आखिरकार सामान्य संचालन बहाल होने की घोषणा कर दी है, साथ ही उन हजारों यात्रियों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है जो हाल के दिनों में हुई अव्यवस्था से बुरी तरह प्रभावित हुए थे। एयरलाइन ने संकट से प्रभावित ग्राहकों को ट्रैवल वाउचर और मुआवजा देने की पेशकश की है।

ग्राहकों को 10,000 तक का वाउचर

गुरुवार को जारी एक बयान में इंडिगो ने उन यात्रियों से खे़द व्यक्त किया जिनकी उड़ानें 3, 4 और 5 दिसंबर को घंटों तक फंसी रहीं या रद्द कर दी गईं।

  • गंभीर रूप से प्रभावित ग्राहक: इंडिगो ने उन ग्राहकों को ₹10,000 के ट्रैवल वाउचर देने की घोषणा की है, जो इस संकट से गंभीर रूप से प्रभावित हुए थे।
  • 24 घंटे के भीतर रद्द उड़ानें: जिन यात्रियों की उड़ानें रवाना होने से 24 घंटे के भीतर रद्द हुई थीं, उन्हें सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार ₹5,000 से ₹10,000 तक का अनिवार्य मुआवज़ा दिया जाएगा। यह राशि उड़ान के ब्लॉक टाइम पर निर्भर करेगी।

यात्री इन ट्रैवल वाउचरों का इस्तेमाल अगले 12 महीनों में इंडिगो की किसी भी भविष्य की उड़ान के लिए कर सकेंगे।

रिफंड प्रक्रिया शुरू

एयरलाइन ने यात्रियों को यह भी आश्वासन दिया कि रद्द उड़ानों के सभी ज़रूरी रिफंड (Refund) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

  • बयान के मुताबिक, ज़्यादातर रक़म ग्राहकों के खातों में पहुंच चुकी है और शेष राशि भी जल्द ही भेज दी जाएगी।

इंडिगो ने कहा, हमें खेद है कि 3, 4 और 5 दिसंबर को यात्रा कर रहे हमारे कुछ यात्री कई घंटों तक चुनिंदा एयरपोर्ट पर फंसे रहे और उनमें से कई इस भीड़भाड़ के कारण बुरी तरह प्रभावित हुए।” इस घोषणा से उन हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिली है, जिन्हें पायलटों की कमी और DGCA के नए FDTL नियमों के चलते हुए अभूतपूर्व संकट का सामना करना पड़ा था।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *