शफी उस्मानी
PNN24 न्यूज़ डेस्क: सर्दियों का मौसम आते ही सोशल मीडिया से लेकर परिवार और दोस्तों की महफ़िल में ‘नहाना या न नहाना’ एक बड़ा मुद्दा बन जाता है। जहां कुछ लोग 15 दिन से नहाने की ‘कोशिश जारी’ रहने का मीम बनाते हैं, वहीं कुछ लोग इसे पानी की बर्बादी बताकर अपनी आलस्य को जायज ठहराते हैं। लेकिन क्या यह सिर्फ़ आलस्य है, या इसके पीछे कोई वैज्ञानिक कारण है कि एक ही परिवार के सदस्यों को अलग-अलग ठंड लगती है? विशेषज्ञों ने इस सवाल का जवाब दिया है।
दिल्ली के एम्स में कम्युनिटी मेडिसिन डिपार्टमेंट के प्रोफ़ेसर संजय राय के अनुसार, किसी को कम या ज़्यादा ठंड लगने के पीछे सबसे बुनियादी वजह हमारी आदतें और शरीर की बनावट होती है।
सर गंगाराम हॉस्पिटल के वरिष्ठ डॉक्टर मोहसिन वली के अनुसार, अगर कोई स्वस्थ इंसान यह कहता है कि उसे औरों से ज़्यादा ठंड लगती है, तो यह अक्सर आलस्य या दिमाग़ से जुड़ी हुई बात होती है।
विशेषज्ञों के मुताबिक, कुछ मेडिकल कंडीशन वाले लोगों को स्वाभाविक रूप से ज़्यादा ठंड लग सकती है:
इसके अलावा, जिसके शरीर में ज़्यादा फैट होता है, उसे कम ठंड लग सकती है।
पुणे के डीवाई पाटिल मेडिकल कॉलेज के प्रोफ़ेसर अमिताव बनर्जी बताते हैं कि ठंड महसूस होना कई बातों पर निर्भर करता है:
डॉक्टरों की सलाह है कि ठंड से बचने का सबसे सही तरीका है कि अपनी आदतें बदलें। अगर आप स्वस्थ हैं लेकिन फिर भी आलस्य के कारण रज़ाई में रहते हैं या शारीरिक गतिविधि कम कर देते हैं, तो आपका शरीर ठंड सहने की अपनी आदत बदल देता है, जिससे आपको ज़्यादा ठंड लगने लगती है।
इसलिए, अगली बार जब आपको ज़्यादा ठंड लगे, तो शायद यह आपके शरीर के कम हीट प्रोडक्शन का संकेत हो सकता है, जिस पर काम करने की ज़रूरत है!
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…