निलोफर बानो
वाराणसी: शिवपुर थाना क्षेत्र का गिलट बाज़ार इलाका शुक्रवार की रात चर्चा के केंद्र में उस वक्त आया, जब चिरईगांव के बरियासनपुर स्थित महादेव पीजी कॉलेज के मैथ टीचर सुरेश तिवारी का शव उनके के कमरे में फंदे से लटकता हुआ पाया गया। अक्सर विवादों के केंद्र में रहने वाले महादेव पीजी कॉलेज का नाम इस घटना के बाद एक बार फिर चर्चाओं में है। और अंदरखाने सुरेश के उत्पीड़न पर कानाफूसी हो रही है। हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, लेकिन घटनास्थल से मिले सुराग किसी भी एंगल से आत्महत्या की ओर इशारा नहीं कर रहे हैं।
PNN24 न्यूज़ के सूत्रों के मुताबिक, सुरेश तिवारी का शव जिस स्थिति में मिला, वह कई सवाल खड़े करता है। शिक्षक ने पैरों में जूते और पूरे कपड़े पहन रखे थे। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जो शिक्षक अकेले रहने के कारण घर में गंदगी के बीच रहता था, शुक्रवार रात उसके कमरे में ‘मुकम्मल साफ़-सफाई’ मिली। परिजनों ने भी किसी अनहोनी की पुष्टि की है और कहा कि घर अचानक इतना साफ़ कैसे हो गया?
वेतन संकट और आर्थिक तंगी का ‘महादेव‘ कनेक्शन
मृतक के परिजनों और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुरेश तिवारी पिछले काफी समय से आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे थे। आरोप है कि महादेव पीजी कॉलेज प्रशासन ने लंबे समय से उनका वेतन नहीं दिया था। क्या एक शिक्षक को मानसिक रूप से इस कदर प्रताड़ित किया गया कि उसने मौत को गले लगा लिया? या फिर इस आर्थिक विवाद के पीछे कोई और कहानी छिपी है?
पुलिस की कार्यशैली पर सवाल: ‘तहरीर‘ का खेल?
सूत्रों का दावा है कि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। वहीं, PNN24 न्यूज़ के पास उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मृतक के भाई से कथित तौर पर ‘आत्महत्या’ की तहरीर लिखवाकर अपनी औपचारिकता पूरी कर ली है। सवाल यह है कि शिवपुर पुलिस ने मामले की गहराई से जांच करने के बजाय इसे ‘सामान्य आत्महत्या’ की फाइल में बंद करने की जल्दबाजी क्यों दिखाई? शिवपुर थाना पहले ही महादेव कॉलेज का खास भक्त माना जाता हैं।
अनुत्तरित सवाल जिनका जवाब वाराणसी मांग रहा है:
संजय तिवारी की पत्नी सरोज पाण्डेय अपनी पुत्री के साथ पटना में रहती हैं। शनिवार को मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया, लेकिन उनकी मौत के पीछे छिपाए गये राज क्या शिवपुर पुलिस की फाइलों में दफन हो जाएंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…