वाराणसी। लोकतंत्र में चुनाव लड़ना सबका अधिकार है, लेकिन क्या किसी राजनीतिक दल के अधिकृत सिंबल को बिना अनुमति के अपनी ‘ब्रांडिंग’ के लिए इस्तेमाल करना अपराध नहीं है? वाराणसी में इन दिनों महादेव पीजी कॉलेज के मालिक अजय सिंह ने शहर को होर्डिंग्स से पाट दिया है। खुद को ‘भाजपा स्नातक प्रत्याशी’ बताने वाले अजय सिंह के इस दांव ने न केवल नगर निगम, बल्कि खुद भाजपा के भीतर भी खलबली मचा दी है।
वाराणसी नगर निगम के विज्ञापन उपनियम 2021 और उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959 की धारा 326-A के तहत सार्वजनिक संपत्तियों पर बिना पूर्व अनुमति और शुल्क चुकाए पोस्टर या होर्डिंग लगाना दंडनीय अपराध है।
अजय सिंह का नाम विभूति हत्याकांड में मुख्य अभियुक्त के तौर पर दर्ज है। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है, जो उनके गले की हड्डी बन सकता है। कानून के जानकारों के अनुसार:
अजय सिंह के महादेव पीजी कॉलेज की संबद्धता (Affiliation) भी अब रडार पर है।
एक तरफ भाजपा ‘अपराध मुक्त’ राजनीति की बात करती है, और दूसरी तरफ एक हत्या का आरोपी पार्टी का सिंबल लगाकर खुद को प्रत्याशी घोषित कर रहा है। पार्टी के सूत्रों का कहना है कि अजय सिंह ने ‘नीचे से प्रथम’ स्थान हासिल किया है, लेकिन एक माननीय विधायक का वरदहस्त उन्हें यह दुस्साहस करने की ताकत दे रहा है।
बड़ा सवाल: क्या प्रशासन आदर्श आचार संहिता के इंतजार में है या फिर किसी ‘खास’ दबाव में इन अवैध होर्डिंग्स को देखने के बाद भी अपनी आंखें मूंदे बैठा है?
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…