उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड, बलिया (PNN24 News): उभांव थाना क्षेत्र के जमुआव गांव में करीब दो सप्ताह पूर्व हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल आफाक अहमद खान (50 वर्ष) की मंगलवार (31 मार्च, 2026) सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। मऊ जिले के दुबारी निवासी आफाक की मृत्यु की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आफाक अहमद खान 13 मार्च की शाम अपने ससुराल जमुआव (बलिया) आए हुए थे। वह गांव के पास स्थित एक मंदिर के समीप मालीपुर जाने के लिए वाहन का इंतज़ार कर रहे थे। इसी दौरान बेल्थरा रोड की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे की तीव्रता इतनी अधिक थी कि बाइक सवार नीरज चौहान और पीछे बैठे अभिराज यादव भी घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया था। आफाक की हालत गंभीर होने के कारण उनका लंबे समय से इलाज चल रहा था, लेकिन मंगलवार सुबह उनकी सांसें थम गईं।
घटना के संबंध में उभांव पुलिस ने पहले ही मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी थी। आफाक की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बलिया भेज दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…