ए0 जावेद
वाराणसी (PNN24 News): काशी की सड़कों पर आज एक बार फिर पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की मिसाल देखने को मिली। सिगरा थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेलते समय रास्ता भटक गई एक 9 वर्षीय मासूम बच्ची को पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद महज़ 2 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
दिनांक 31 मार्च, 2026 को सिगरा थाने पर एक आवेदक ने सूचना दी कि उनकी 9 साल की बेटी घर के बाहर खेलते समय रास्ता भटक गई है। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बच्ची का कहीं पता नहीं चला। अनहोनी की आशंका से परेशान परिजनों ने पुलिस की शरण ली।
प्रभारी निरीक्षक सिगरा के निर्देशन में मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसका नेतृत्व म.उ.नि. खुशबू उपाध्याय को सौंपा गया। टीम ने बिना वक्त गंवाए सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगालना शुरू किया और तकनीकी साक्ष्यों व स्थानीय मुखबिरों की मदद ली।
पुलिस की सक्रियता का नतीजा यह रहा कि गुमशुदगी की सूचना मिलने के मात्र 02 घंटे के भीतर बच्ची को ढूंढ निकाला गया। जब पुलिस बच्ची को लेकर थाने पहुँची, तो अपनी लाडली को सही-सलामत देख परिजनों की आँखों में खुशी के आँसू छलक आए। परिजनों ने सिगरा पुलिस टीम का हृदय से धन्यवाद किया।
इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन में मुख्य भूमिका निभाने वाले अधिकारी:
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…