ईदुल अमीन
वाराणसी (PNN24 News): धर्मनगरी काशी की ऐतिहासिक ज्ञानवापी मस्जिद में शुक्रवार को रोज़ा इफ़्तार के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक संदिग्ध व्यक्ति ने मस्जिद परिसर में दाखिल होकर भड़काऊ और आपत्तिजनक बयानबाज़ी शुरू कर दी। हालांकि, मस्जिद कमेटी और नमाजियों ने धैर्य का परिचय देते हुए उक्त व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
हर साल की तरह आज भी ज्ञानवापी मस्जिद में रोज़ा इफ़्तार का आयोजन किया गया था। इफ़्तार मुकम्मल होने के बाद जब रोजदार वहां मौजूद थे, तभी एक संदिग्ध व्यक्ति मस्जिद के वज़ूखाने के पास पहुँच गया। चश्मदीदों के मुताबिक, वह व्यक्ति ज़ोर-ज़ोर से मुस्लिम समाज और मस्जिद के खिलाफ भड़काऊ और विवादित बातें करने लगा।
नमाजियों ने जब उस व्यक्ति को पकड़ा और पूछताछ की, तो उसने अपना नाम डॉ. कुमार बताया और खुद को बेंगलुरु का निवासी बताया। नमाजियों का आरोप है कि उसने मस्जिद को नुकसान पहुँचाने जैसे आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने की कोशिश की, ताकि वहां मौजूद लोग उत्तेजित हो जाएं।
मस्जिद की देखरेख करने वाली संस्था ‘अंजुमन इन्तेज़ामिया मसाजिद कमेटी’ ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताई है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची वाराणसी पुलिस ने संदिग्ध डॉ. कुमार को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि उसके वाराणसी आने और मस्जिद में घुसकर बयानबाज़ी करने का असली मकसद क्या था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…