तारिक आज़मी
वाराणसी (PNN24 News): काशी की ऐतिहासिक दालमंडी में चौड़ीकरण की कार्यवाही क्या बेगुनाह दुकानदारों की कब्रगाह बनेगी? जहाँ एक तरफ छोटे व्यापारी अपनी जिंदगी भर की कमाई खोकर सड़क पर आ गए हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ रसूखदार बिल्डर इस आपदा को ‘धनवर्षा’ के अवसर में बदलने में जुटे हैं। ताजा मामला समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के करीबी बताए जाने वाले अस्करी रज़ा उर्फ सईद बिल्डर का सामने आया है।
आज सुबह दालमंडी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सईद बिल्डर से संबंधित एक भवन की दुकान पर कुछ युवक पहुँचे और सरेआम शटर काटने लगे। दुकानदार ने मौके पर पहुँचकर इस पूरी घटना का वीडियो बनाया। वीडियो में शटर काट रहे युवक साफ कहते सुनाई दे रहे हैं— “सईद भाई ने कहा था कि मेरी दुकान है, जाकर शटर उतार दो।” दुकानदार का दावा है कि उसने यह दुकान सईद बिल्डर से मोटी ‘पगड़ी’ देकर ली थी, लेकिन अब उसे बेदखल करने की साजिश रची जा रही है।
सूत्रों की मानें तो सईद बिल्डर ने दालमंडी में कई भवन बनाए और दुकानदारों से 25 लाख से 50 लाख रुपये तक की पगड़ी वसूली। चौड़ीकरण शुरू होते ही यही बिल्डर बयान देते हैं कि दुकानदारों को केवल 4-5 लाख का मुआवजा मिलना चाहिए।
गणित समझिए: लाखों की पगड़ी डकारने के बाद अब ये बिल्डर भवनों को सरकार को बेचकर ‘आम के आम और गुठलियों के दाम’ वसूल रहे हैं, जबकि दुकानदार को मुआवजे के नाम पर ऊंट के मुँह में जीरा देने की पैरवी कर रहे हैं।
अस्करी रज़ा खुद को समाजवादी पार्टी का कद्दावर नेता और प्रशासन का करीबी बताते हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल अखिलेश यादव की राजनीति पर उठता है:
दालमंडी का आम दुकानदार अब अपनी जिंदगी से आजिज़ आ चुका है। उसे एक तरफ सरकारी बुलडोजर का डर है, तो दूसरी तरफ अपने ही ‘हमदर्द’ बिल्डरों की गिद्ध दृष्टि का। प्रशासन को चाहिए कि वह ऐसे बिल्डरों के दावों और उनकी कागजी हेराफेरी की जांच करे ताकि असली दुकानदार को उसका हक मिल सके।
व्यापारियों के आंसू पोंछने के नाम पर उनकी दुकानों पर ‘आरा’ चलवाना इंसानियत के नाम पर कलंक है। PNN24 News इस वीडियो और दुकानदार के दावों की निष्पक्ष जांच की मांग करता है। समाज के ठेकेदार बनने वालों का असली चेहरा जनता के सामने आना ही चाहिए। लानत हो ऐसी मुनाफाखोरी पर!
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…