तारिक आज़मी
वाराणसी (PNN24 News): वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। एक तरफ प्राधिकरण दशकों पुराने शमन नोटिस (DO) लेकर दालमंडी जैसे इलाकों में बुल्डोज़र चलाने की ‘तमन्ना’ पाले रहता है, वहीं दूसरी तरफ भेलूपुर ज़ोन में नियमों की धज्जियाँ उड़ाते अवैध निर्माणों पर ‘कृपा दृष्टि’ बनी हुई है। निष्पक्षता की बातें करने वाला प्रशासन क्या वाकई नाम और इलाके देखकर कार्रवाई करता है?
हाल ही में ‘बनारस कोठी’ पर चले बुल्डोज़र ने काफी सुर्खियाँ बटोरीं। खुर्शीद मियां की गुहार अनसुनी कर दी गई और होटल ढहा दिया गया। लेकिन इसके ठीक उलट, भेलूपुर ज़ोन के क्रीमकुण्ड (भेलूपुर-अग्रवाल रेडियो) मार्ग पर स्थित भवन संख्या B-10/50-51 की हकीकत कुछ और ही बयां करती है। वीडीए की फाइलों में यह भवन ‘सील’ दर्ज है, लेकिन धरातल पर यहाँ ‘होटल शिवाय’ के नाम से एक आलीशान इमारत सीना ताने खड़ी है।
कागजों पर इस भवन के बेसमेंट में पार्किंग दिखाई गई है। लेकिन हकीकत यह है कि उस बेसमेंट में वीडीए के वीसी साहब की गाड़ी तो क्या, एक साइकिल पार्क करना भी दूभर है।
एक सील बिल्डिंग पर आलीशान होटल का संचालन न केवल वीडीए बल्कि अग्निशमन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगाता है। बिना उचित पार्किंग और सुरक्षा मानकों के आखिर एनओसी (NOC) कैसे जारी कर दी गई? यह जाँच का विषय है।
क्षेत्रीय जनता के बीच यह चर्चा आम है कि वीडीए का हथौड़ा सिर्फ ‘उर्दू नाम’ वाले मालिकों या खास इलाकों तक ही सीमित क्यों है? दालमंडी में दशकों पुराने नोटिस निकाल लिए जाते हैं, लेकिन भेलूपुर की मुख्य सड़क पर सील बिल्डिंग पर चल रहे होटल को देखने के लिए वीडीए की आँखें कब खुलेंगी, यह बड़ा सवाल है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…