तारिक आज़मी
वाराणसी (PNN24 News): धर्म और संस्कृति की नगरी काशी को ‘स्मार्ट’ बनाने का दावा करने वाले नगर निगम और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने आम बनारसियों की ज़िंदगी को ‘स्मार्ट पार्किंग’ के नाम पर जंजाल बना दिया है। मैदागिन का टाउन हॉल हो या बेनिया बाग, इन पार्किंग स्थलों पर जो खेल चल रहा है, उसने न केवल यातायात व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है, बल्कि भ्रष्टाचार की एक नई इबारत लिख दी है।
सूत्रों के मुताबिक, नगर निगम ने जिन संस्थाओं को पार्किंग का टेंडर दिया, वे खुद काम करने के बजाय इसे ऊँचे दामों पर ‘पेटी ठेकेदारों’ को बेच चुके हैं। अब यह ‘पेटी ठेकेदार’ अपनी मोटी रकम निकालने के लिए ‘सब गंदा है पर धंधा है’ की तर्ज पर जनता को लूट रहे हैं।
मैदागिन टाउन हॉल पार्किंग के गेट पर सुबह होते ही ‘पार्किंग फुल’ का बोर्ड लटका दिया जाता है। इसके बाद शुरू होता है असली खेल:
बेनिया बाग पार्किंग की स्थिति और भी बदतर है। यहाँ स्मार्ट सिटी के ‘सुपर स्मार्ट’ अधिकारियों ने ठेकेदारों को लूट की खुली छूट दे रखी है:
हैरानी की बात यह है कि शहर के बीचों-बीच चल रहे इस गोरखधंधे पर नगर आयुक्त और स्मार्ट सिटी के आला अधिकारियों ने अपनी आँखों पर ‘बढ़िया क्वालिटी’ की पट्टी बाँध रखी है। शायद उनकी प्राथमिकता जनसेवा के बजाय किसी बड़े जिले में मलाईदार पोस्टिंग पाना है।
आज दोपहर मैदागिन और बेनिया के पार्किंग विवाद पर अस्सी घाट की अड़ी पर काका का पारा सातवें आसमान पर था। काका को विशेष ‘चुल’ सवार हो जाती है अपनी प्रतिक्रियिया देने की
काका बोले: “बबुआ, ई ‘स्मार्ट’ के नाम पर ‘सफाई’ चल रही है— बनारसियों की जेब की सफाई! हम सड़क पर चलने का टैक्स देते हैं और ठेकेदार सड़क को अपने बाप की बपौती समझकर वहाँ गाड़ियों की कतार लगवा देता है। मैदागिन में कोतवाली के सामने ही कानून की धज्जियाँ उड़ रही हैं, पर मजाल है कि कोई बोले। पुलिस वाले जीप में मोबाइल खेल रहे हैं, जैसे जाम हटाना उनका नहीं, बल्कि यमराज का काम हो।”
मैंने पूछा— “काका, क्या नगर आयुक्त को ये सब नहीं दिखता?”
काका का जवाब: “दिखता सब है बबुआ, पर ‘गांधी छाप’ पट्टी जब आँखों पर बँध जाए तो सब धुंधला हो जाता है। बेनिया बाग में बच्चों का पार्क शादी घर बन गया है। जहाँ किलकारियां गूँजनी चाहिए थीं, वहाँ अब जेनरेटर का शोर और ठेकेदार की लफंगई गूँज रही है। साहब बहादुर लोग तो अगले जिले की सेटिंग में लगे हैं। काशी की अड़ियों पर लोग कह रहे हैं— ‘स्मार्ट सिटी का चश्मा उतारकर कभी पैदल सड़क पर निकलिए साहब, तब पता चलेगा कि जनता आपको कितनी दुआएं दे रही है’।”
| स्थान | समस्या | प्रशासनिक स्थिति |
| मैदागिन टाउन हॉल | अवैध लाइन, मनमाना चार्ज, दलालों का कब्जा | नगर निगम ‘मौन’ |
| बेनिया बाग | अवैध इवेंट्स, सुरक्षा विहीन झूले, बाल उद्यान की बर्बादी | अधिकारी ‘नज़रअंदाज़’ |
| ट्रैफिक पुलिस | ड्यूटी के दौरान मोबाइल का उपयोग, जाम में लापरवाही | जवाबदेही ‘शून्य’ |
| पेटी ठेका | मूल टेंडर से अधिक कीमत पर उप-ठेकेदारी | शुद्ध ‘मुनाफाखोरी’ |
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…