तारिक आज़मी
वाराणसी (PNN24 News): दालमंडी चौड़ीकरण के बीच जहाँ सपा मुखिया अखिलेश यादव प्रभावितों के साथ संघर्ष का वादा कर रहे हैं, वहीं वाराणसी में उन्हीं की पार्टी के एक अल्पसंख्यक नेता पर अपने ही बुजुर्ग और बीमार चाचा के साथ धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप लगा है। मामला दालमंडी (भवन संख्या CK 43/146) और काशीपुर (भवन संख्या CK 62/59) से जुड़ा है।
मरहूम इसहाक साहब के दो बेटों, मो0 इकराम और इकबाल के बीच दो मकानों का बराबर हिस्सा था। इकराम साहब दालमंडी वाले मकान में काबिज़ थे, जबकि इकबाल साहब के बेटे (सपा नेता और उनके भाई) काशीपुर वाले मकान में रह रहे थे।
जब नेताजी ने काशीपुर वाले मकान में चाचा को उनका हिस्सा देने से मना कर दिया और ‘अदालत जाने’ की सलाह दी, तो उनकी चचेरी बहनें और बुजुर्ग चाची नेताजी के आवास पर पहुँच गईं।
थाने में घंटों चली लंबी पंचायत और पुलिस की सख्ती के बाद नेताजी के तेवर ढीले पड़े।
काका का नज़रिया: “बबुआ, जो नेताजी बाहर मुस्लिम वोटों का ‘ठेकेदार’ बनते हैं, घर के अंदर अपने ही माज़ूर चाचा की छत छीनने पर आमादा हैं; खाकी के सामने खादी की अचकन तभी ढीली होती है जब पाप का घड़ा भर जाता है!”
आज दालमंडी के इस पारिवारिक घमासान पर काका ने कड़वी बात कही।
काका बोले: “बबुआ, राजनीति में लम्बे-चौड़े भाषण देना और अपनों का हक मारना, ई दोनों अलग-अलग बातें हैं। दालमंडी चौड़ीकरण तो प्रशासन करा रहा है, पर नेताजी ने तो ‘आपदा को अवसर’ बना लिया। अपने बीमार चाचा और मानसिक रोगी भतीजे का आशियाना बेचकर खुद चैन से सोना चाहते थे? भला हो पुलिस का जो इन्हें थाने ले गई, वरना ‘अदालत जाओ’ कहकर ई तो पल्ला झाड़ चुके थे।”
मैंने पूछा— “काका, क्या अब मामला सुलझ गया?”
काका का जवाब: “बबुआ, अभी तो ‘पिक्चर’ बाकी है। कमरा दे दिया पर लैट्रिन-बाथरूम नहीं? ई तो वही बात हुई कि रोटी दी पर पानी नहीं। हम यही कहते हैं— ‘साहब, अपनों का दिल दुखाकर जो महल खड़ा होता है, उसकी बुनियाद हमेशा कमज़ोर होती है’।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…