उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड/बलिया (PNN24 News): उत्तर प्रदेश के बलिया जिले अंतर्गत बिल्थरारोड और इसके आसपास के ग्रामीण इलाकों में दसवीं मोहर्रम का मातमी पर्व पूरी अकीदत, कड़े सुरक्षा घेरे और अद्वितीय सांप्रदायिक सौहार्द के बीच संपन्न हुआ। शुक्रवार की मध्य रात्रि तक कर्बला में पारंपरिक ताजियों के दफन के साथ ही 10 दिनों से चला आ रहा मोहर्रम का मुख्य गमगीन सिलसिला मुकम्मल हो गया। इस दौरान क्षेत्र में ‘गंगा-जमुनी तहजीब’ का वो नजारा देखने को मिला, जिसने समाज में एकता का एक बड़ा संदेश दिया है।
यह पर्व हर साल पैगंबर मोहम्मद साहब के नवासे हज़रत इमाम हुसैन और उनके ७२ जानिसारों की करबला के मैदान में हुई ऐतिहासिक शहादत की याद में मनाया जाता है।
जुलूस के मार्ग में अकीदतमंदों और राहगीरों की सेवा के लिए दोनों समुदायों के लोग कंधे से कंधा मिलाकर खड़े दिखे।
जुलूस के दौरान जहां एक तरफ जनता के बीच आपसी प्रेम दिखा, वहीं स्थानीय प्रशासन यानी नगर पंचायत की घोर लापरवाही भी उजागर हुई। ताज़िया जुलूस के मुख्य मार्गों पर सड़क के किनारे लगी सार्वजनिक प्रकाश (Street Lights) व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त देखने को मिली।
स्थानीय नागरिक आतिफ जमील के अनुसार, मुस्लिम समुदाय के प्रबुद्ध लोगों ने जिला प्रशासन और नगर पंचायत के साथ हुई ‘शांति समिति की बैठक’ में इस असुविधा को पहले ही उठाया था और लाइटिंग दुरुस्त रखने की मांग की थी। लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के कारण यह मांग बेअसर रही और जुलूस को अंधेरे रास्तों से गुजरना पड़ा, जिससे अकीदतमंदों में स्थानीय नगर निकाय के खिलाफ भारी आक्रोश देखा गया।
मोहर्रम के इस पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में दोनों समुदायों के जिम्मेदार लोग सक्रिय रहे। इसमें मुख्य रूप से अहमद अली, सालिम अंसारी, नैयर आजम, दानिस आफताब, मो. सद्दाम, यासीर तनबीर, नाजिम हुसैन, अजीमुल्लाह, एजाज अहमद, दरोगा, रिजवानुल्लाह उर्फ मुन्ना, सिब्बू भाई, नैयर अहमद, जकी अहमद, प्रशान्त कुमार मन्टू, अमित जायसवाल, सुनील कुमार टिंकू, दुर्गा प्रसाद मधुलाला, अंचल वर्मा, ओमजी सिंह, बजरंगी सोनी, किशन जायसवाल राजा, कमर मुख्तार, अलाउद्दीन शाह, भोला अशफाक, आतीफ जमील, शनि जायसवाल, मुख्तार अहमद, परवेज हमजा, अस्लम गुड्डू, संदीप जायसवाल और मन्टू मल्ल सहित भारी संख्या में लोग मुस्तैद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…