ईदुल अमीन
वाराणसी (PNN24 News): जनपद के थाना जैतपुरा क्षेत्र से जुड़े साड़ी व्यापार के एक बेहद चर्चित और बड़े धोखाधड़ी मामले में स्थानीय पुलिस को अदालत में उस वक्त भारी मायूसी का सामना करना पड़ा, जब कोर्ट ने आरोपी की पुलिस रिमांड की मांग वाली अर्जी को सिरे से खारिज कर दिया। अदालत ने पुलिसिया कार्रवाई में जल्दबाजी और केस डायरी में अपूर्ण साक्ष्यों को आधार बनाते हुए यह कड़ा रुख अपनाया है। इस आदेश के बाद जैतपुरा पुलिस को कोर्ट परिसर से खाली हाथ (बैरंग) वापस लौटना पड़ा।
यह पूरा मामला जैतपुरा थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या (मुअसं) 78/2026 से संबंधित है।
व्यापारी मोहम्मद याकूत का आरोप है कि जब उन्होंने अपने व्यापारिक भुगतान के लिए आरोपियों पर दबाव बनाया, तो आरोपियों ने अपराधीकरण का रास्ता चुन लिया। 16 अक्टूबर 2025 की रात को आरोपियों ने फोन पर पीड़ित को भद्दी-भद्दी गालियां दीं और उनका अपहरण करने व जान से मारने की सीधी धमकी दी।
इतना ही नहीं, मामले में नामजद महिला आरोपी रेशमा परवीन ने पीड़ित व्यापारी को डराने-धमकाने के लिए उन पर दुष्कर्म (Rape) जैसा संगीन और झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी भी दी, ताकि पीड़ित डरकर अपने पैसे मांगना छोड़ दे। मामले में शाहिद अख्तर, जाहिद अख्तर, खालिद अख्तर, मिलाद अख्तर, नसीम अख्तर, एखलाक हाजी और अशफाक सहित कुल 8 लोग नामजद हैं।
इस मामले की अहम सुनवाई वाराणसी के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (अष्ठम) सौरभ द्विवेदी की अदालत में हुई। विवेचना को आगे बढ़ाने और कड़ियों को जोड़ने के लिए जैतपुरा पुलिस ने आरोपी की पुलिस कस्टडी रिमांड (PCR) मांगी थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए माननीय न्यायालय ने जब केस डायरी और पुलिस द्वारा जुटाए गए अब तक के सबूतों का अवलोकन किया, तो उसमें कई तकनीकी कमियां और अपूर्ण साक्ष्य पाए गए। अदालत ने तल्ख टिप्पणी करते हुए पुलिस की जल्दबाजी को अनुचित माना और रिमांड अर्जी को खारिज कर दिया।
कोर्ट से झटका लगने के बाद जैतपुरा पुलिस अब बैकफुट पर है और कानूनी कमियों को दूर करने में जुट गई है। मामले की कमान अब उपनिरीक्षक (SI) सत्य देव को सौंपी गई है। पुलिस की टीमें अब पीड़ित व्यापारी द्वारा मुहैया कराए गए व्यापारिक बिलों, माल की पर्चियों, बैंक के बाउंस मेमो और धमकी भरे फोन कॉल के ऑडियो/वीडियो साक्ष्यों का वैज्ञानिक और विधिक सत्यापन कर रही हैं, ताकि अदालत के समक्ष मजबूत चार्जशीट पेश की जा सके।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…