Morbatiyan

तारिक आज़मी की मोरबतियाँ: : ‘वाराणसी नगर निगम की खुली पोल: “चुल्लू भर बारिश में ठेहुना तक पानी”, दावों का महल ढहा

तारिक आज़मी

वाराणसी (PNN24 News): वाराणसी नगर निगम और जलकल विभाग हर साल मानसून से पहले ढोल-नगाड़ों के साथ यह विधिक व प्रशासनिक दावा करता है कि उसने शहर की जलभराव (Waterlogging) और सीवर जाम की समस्या का शत-प्रतिशत निदान कर दिया है। बड़े-बड़े प्रोजेक्ट पास होते हैं, बजट ठिकाने लगते हैं, और कागजों पर बनारस ‘सुपर स्मार्ट’ हो जाता है। लेकिन ज़मीनी हकीकत यह है कि सीजन की पहली मामूली (दो चुल्लू) बारिश ने ही इन खोखले दावों की पोल खोलकर रख दी है। अधिकारियों की पब्लिसिटी का जो पुल था, वह पहली ही बौछार में भरभराकर ढह गया।

🚀 काका-काकी में छिड़ा ‘मिडिल ईस्ट’ का विधिक व घरेलू युद्ध

नगर निगम के दावों और अधिकारियों के बयानों पर भरोसा करके हमारे काका एकदम आश्वस्त थे कि जलभराव अब गुज़रे ज़माने की बात हो चुकी है। वे नगर आयुक्त से लेकर जलकल के जीएम (GM) साहब के कसीदे पढ़ते नहीं थकते थे। मगर काका का यह भ्रम 10\:1 के कमजोर मसाले से बनी ईंटों के महल जैसा साबित हुआ।

आज दोपहर जब काकी इत्तेफाक से बाज़ार निकली थीं, तभी अचानक थोड़ी सी बारिश हो गई। इस मामूली बारिश ने शहर की रफ्तार रोक दी। जब काकी घर लौटीं, तो उनका गुस्सा ठीक उसी तरह काका पर फूटा जैसे ईरानी ड्रोन इज़राइल और अरब देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों पर बरसते हैं।

जब हमने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो देखा कि काकी की नई-नवेली सैंडल पानी में भीगकर ‘दांत निपोर’ (खराब हो) चुकी थी। काकी का गुस्सा सातवें आसमान पर था और वे तुरंत अपनी मिसाइल मेरे तरफ मोदते हुवे बरस पड़ी, तुमका मज़ाक सुझा है कहते हुवे बोली :

“ये जो तुम्हारे काका दिन-रात नगर निगम और जलकल विभाग की तारीफों के पुल बांधते हैं, उनकी हकीकत आज देख ली। महज़ दो चुल्लू पानी बरसा और सड़कों पर ठेहुना (घुटने) तक पानी लग गया। जैसे-तैसे जान बचाकर आए हैं, लेकिन जलभराव के चलते मेरी नई सैंडल मरणासन्न हो चुकी है!”

हमने तत्काल चतुराई दिखाते हुए जब हमने जंग का रुख काका की तरफ मोड़ने के लिए कहा कि ‘काका नई सैंडल ला देंगे,’ तो काकी को याद आया कि बमबारी तो यमन में करना था ये स्टेट ऑफ़ होर्मुज़ में नही तो उन्होंने तुरंत स्टेट ऑफ हॉर्मुज़ से अपनी मिसाइलों का रुख कतर के अमेरिकन एयरबेस (यानी काका) की तरफ कर दिया और नई सैंडल का कड़ा विधिक आदेश जारी कर दिया।

🌊 स्मार्ट से दो तल्ला ऊपर ‘सुपर स्मार्ट सीवर व्यवस्था’

इस घरेलू युद्ध से निकलकर जब हमने वाराणसी की सड़कों का ग्राउंड रियलिटी चेक किया, तो नजारा बेहद हैरान करने वाला था। बारिश रुके हुए काफी वक्त बीत चुका था, लेकिन बनारस की सड़कें उस पानी की यादों को समेटे हुए थीं।

  • सड़कों पर सीवर का तांडव: शहर का कोई ऐसा मोहल्ला नहीं था जहाँ जलभराव न हुआ हो। कई जगहों पर सीवर के ढक्कन ऐसे ओवरफ्लो हो रहे थे मानो अपनी भोजपुरी में कह रहे हों— ‘उहर से गयल, इहर से निकलत ब’।
  • करोड़ों के प्रोजेक्ट्स पर सवाल: वाराणसी को स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर बड़े-बड़े विधिक टेंडर छूटे, प्रोजेक्ट्स बने, लेकिन जमीनी स्तर पर जनता को कोई बड़ी राहत नहीं मिली। जलभराव में थोड़ी कमी भले आई हो, लेकिन आम जनता के लिए सड़कें आज भी नरकीय स्थिति पैदा कर रही हैं।

प्रशासनिक अधिकारी भले ही अपनी कागजी पब्लिसिटी में मशगूल रहें, लेकिन हम बनारसी अपनी इस बदहाली और जलभराव के बीच भी मस्ती तलाश ही लेते हैं। बहरहाल, नगर निगम को अपनी विधिक जवाबदेही तय करनी होगी, वरना जनता का यह आक्रोश हर बारिश में अधिकारियों के दावों को ऐसे ही धोता रहेगा।

pnn24.in

Recent Posts