आफताब फारुकी
रामपुर (PNN24 News): उत्तर प्रदेश के रामपुर स्थित चर्चित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर राज्य की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूनिवर्सिटी के निर्माण और प्रशासनिक कार्रवाइयों को लेकर केंद्र व राज्य सरकार पर तीखा प्रहार किया है।
प्रेस वार्ता के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा:
“जौहर विश्वविद्यालय को लेकर पहले दिन से इनकी मंशा ठीक नहीं रही है। ये नहीं चाहते कि शिक्षण संस्थान आगे बढ़ें, लोग पढ़े-लिखे हों और युवा अपने आप रोज़गार पाएं। ये खुद तो यूनिवर्सिटी बना नहीं पाए और अब बनी-बनाई यूनिवर्सिटी पर हथौड़ा चलाना चाहते हैं।”
दूसरी ओर, कानूनी मोर्चे पर जौहर यूनिवर्सिटी प्रशासन को राहत मिली है। यूनिवर्सिटी परिसर की 38 इमारतों को गिराने की प्रस्तावित कार्रवाई पर फिलहाल अंतरिम रोक लगा दी गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…