अनिल कुमार
देहरी-ऑन-सोन (PNN24 News): बिहार की कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। रोहतास जिले के डेहरी डालमियानगर नगर परिषद में तैनात कार्यपालक पदाधिकारी (Executive Officer-EO) विमल कुमार की शनिवार देर रात औरंगाबाद जिले के बारुण नहर रोड इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई।
विमल कुमार का शव रविवार को जब उनके दानापुर (पटना) के गोला रोड स्थित आवास पर पहुंचा, तो कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी बबिता कुमारी ने एक वीडियो जारी कर सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के डेहरी विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह पर अत्यंत गंभीर आरोप लगाए हैं।
बबिता कुमारी ने रोते हुए कहा:
“विधायक जी रोज फोन करके परेशान करते थे और अपने घर बुलाते थे। वे 25 से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे थे। जब इन्होंने (विमल कुमार) कहा कि हम गलत काम नहीं करते, पैसे कहां से देंगे, तो वे लगातार धमकी दे रहे थे।”
परिजनों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच के साथ-साथ ड्राइवर का नार्को टेस्ट कराए जाने की मांग की है। हालांकि, इन आरोपों पर डेहरी विधायक की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
दूसरी ओर, पुलिस ने केस सुलझाने का दावा किया है। मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में ही कार ड्राइवर के बयान बार-बार बदल रहे थे। पहले उसने दो अपाचे सवार अज्ञात अपराधियों द्वारा हमला किए जाने की झूठी कहानी रची।
सख्ती से पूछताछ करने पर ड्राइवर ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आईजी के मुताबिक:
पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक टीम (FSL) ने साक्ष्य संकलित कर लिए हैं और अन्य सभी कोणों पर गहन जांच जारी है।
इस सनसनीखेज हत्याकांड के विरोध में बिहार नगर सेवा पदाधिकारी संघ के आह्वान पर पूरे राज्य के सभी कार्यपालक अधिकारी, इंजीनियर और कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।
संघ के सचिव अरविंद सिंह ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि बीते 3 महीनों के भीतर दो नगर अधिकारियों (सुल्तानगंज EO कृष्ण भूषण कुमार और अब विमल कुमार) की हत्या हो चुकी है। संघ ने सभी अफसरों को तत्काल सुरक्षा गार्ड मुहैया कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने आधिकारिक हैंडल से बयान जारी कर बिहार सरकार पर कड़ा हमला बोला। RJD ने कहा कि “प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, अधिकारियों की खुलेआम हत्या हो रही है और बिहार का हर नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहा है।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…