तारिक आज़मी (फोटो क्रेडिट: महविश कुरैशी)
वाराणसी/न्यूज़ डेस्क (PNN24 News): “बाबू जी…! ज़रा संभल कर, आपके फेंके हुए कचरे में मेरी रोटी भी है…” — यह महज कुछ शब्द नहीं, बल्कि उस कड़वी और नग्न सच्चाई का बयान हैं जो रोज हमारी और आपकी नजरों के सामने से गुजरती है, लेकिन हम अक्सर नजरें चुराकर आगे बढ़ जाते हैं।
यह तस्वीर समाज और सरकार दोनों के गाल पर एक करारा तमाचा है। जिस उम्र में एक बुजुर्ग को अपने घर में बैठकर चाय की चुस्कियों के साथ आराम से दो वक्त की रोटी मिलनी चाहिए, उस उम्र में वे ढलती सांसों के साथ सड़क किनारे कचरे में अपनी आजीविका तलाश रहे हैं।
कहने को तो केंद्र और राज्य सरकारों की दर्जनों कल्याणकारी योजनाएं हैं— बुजुर्गों के लिए पेंशन, शेल्टर होम, खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य योजनाएं। लेकिन सवाल यह है कि सरकारी योजनाओं की धरातल (Ground Level) पर पहुंच कितनी है? अगर ये योजनाएं वास्तव में जरूरतमंदों तक पहुंच रही हैं, तो यह बुजुर्ग आज कचरे के ढेर में रोटी क्यों तलाश रहा है?
सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं, देश और प्रदेश की गलियों-मोहल्लों में सुबह-तड़के और देर रात पीठ पर भारी बोरी लादे कचरा बीनते छोटे-छोटे मासूम बच्चे भी अक्सर मिल जाएंगे।
अगली बार जब आप अपने घरों या दुकानों से कांच, नुकीली चीजें या जहरीला कचरा खुले में फेंकें, तो एक बार जरूर सोचिएगा कि आपके फेंके हुए उस कचरे में किसी गरीब की रोटी भी छिपी हुई है। आपकी एक छोटी सी सावधानी किसी बुजुर्ग या मासूम के हाथों को जख्मी होने से बचा सकती है।
इसके साथ ही PNN24 News शासन और प्रशासन से यह मांग करता है कि कागजी आंकड़ों से बाहर निकलकर ऐसे असहाय बुजुर्गों और बेसहारा बच्चों तक सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ पहुंचाया जाए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…