महविश कुरैशी
PNN24 News): ज़माना सच में कितनी तेज़ी से बदल रहा है! कल तक जिस नेनुआ (तोरई) को देखकर घर के बच्चे ऐसे मुंह बनाते थे जैसे किसी ने थाली में दवाई परोस दी हो, आज उसी नेनुआ पर जनता ऐसे टूट पड़ी है मानो राशन की दुकान पर मुफ्त का सामान बंट रहा हो।
पितृपक्ष में तो इस बेचारी सब्जी की इज्जत दूध की मक्खी जैसी होती है। श्राद्ध की थाली से इसे ऐसे बाहर निकाला जाता है जैसे क्रिकेट टीम से खराब फॉर्म वाले खिलाड़ी को। ऐसा लगता है मानो पूर्वज स्वर्ग से साफ व्हाट्सएप मैसेज भेज रहे हों—“बेटा, नरक की यातनाएं मंजूर हैं, लेकिन पितृपक्ष में नेनुआ का जलपान मत करा देना!”
अब सवाल यह है कि अचानक ऐसा क्या चमत्कार हो गया जो कल तक नुक्कड़ की दुकान पर लावारिस सड़ने वाला नेनुआ आज हर रसोई का ‘सुपरस्टार’ बना हुआ है?
लेकिन भाइयों और बहनों, असली डर तो अब शुरू होता है! देश का जो माहौल है, उससे तो यही लगता है कि इससे पहले कि कोई व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी वाला सेठ जी के कान में यह खबर डाल दे कि—“नेनुआ की रिफाइनिंग करके ‘N100 पेट्रो-एथेनॉल’ से भी तगड़ा फ्यूल निकाला जा सकता है”—तब तक जितना खाना है चुपचाप खा लो!
इसलिए देशवासियों! जब तक यह हरी-भरी सब्जी भूतों के रिजेक्शन और कॉर्पोरेट्स की नजरों से बची हुई है, तब तक चुपचाप इसका लुत्फ उठाइए। आज के बाद अगर आपकी प्लेट में नेनुआ आए, तो नाक-भौंह मत सिकोड़िए, बल्कि गर्व से सीना चौड़ा करके कहिए—“यह कोई मामूली सब्जी नहीं, यह भारत के आने वाले वक्त का क्रूड ऑयल है!”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…