इस गाडी पर लगी नंबर प्लेट UP-65-2600 फर्जी नंबर प्लेट है, जिसको RTO से पुख्त जानकारी हासिल कर लिया गया है
शफी उस्मानी
वाराणसी (PNN24 News): धर्मनगरी वाराणसी की सड़कों और हाई-वे पर इन दिनों एक खास नंबर ‘2600’ लगी गाड़ियों का काफिला सोशल मीडिया रील और तथाकथित ‘भौकाल’ जमाने के लिए सरपट दौड़ता दिखाई दे रहा है। हैरत की बात यह है कि इस काफिले में शामिल गाड़ियों पर लगी नंबर प्लेट्स प्रथम दृष्टया पूरी तरह फर्जी और नियमों के खिलाफ नजर आ रही हैं।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सिगरा स्टेडियम के पास से गुजरते इस काफिले को देखकर लोग दंग रह गए। काले रंग की कई गाड़ियों, जिनमें थार और लेटेस्ट मॉडल स्कॉर्पियो (S11/Classic) शामिल थीं, की नंबर प्लेट पर आरटीओ नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए ‘हर्ष 2600’ और फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर जैसे UP-65-2600 लिखा पाया गया।
PNN24 द्वारा की गई पड़ताल में इस काफिले के पीछे की चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है:
वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस की इस मामले पर चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। शहर के आम नागरिकों का कहना है कि गाड़ियों की फर्जी नंबर प्लेट्स एक नजर में ही पहचानी जा सकती हैं (जैसे नए मॉडल स्कॉर्पियो पर पुराना सीरीज नंबर), फिर भी पुलिस पिकेट्स और चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के सामने से यह काफिला बिना किसी रोक-टोक के गुजर जाता है।
अब देखना यह होगा कि वाराणसी के सख्त पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल और यातायात पुलिस फर्जी नंबर प्लेट लगाकर सड़कों पर खुलेआम कानून व्यवस्था को चिढ़ा रहे इस ‘हर्ष गुप्ता सरकार’ और उसके ऑनलाइन गैंग ‘2600’ के खिलाफ क्या ठोस कानूनी कार्रवाई करते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…