महविश कुरैशी
वाराणसी (PNN24 News): वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस के तमाम कड़े दावों के बावजूद रोहनिया थाना क्षेत्र का फरीदपुर गाँव इन दिनों अवैध जुए (Gambling Syndicate) की सबसे बड़ी मंडी बना हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए ताज़ा वीडियो ने स्थानीय पुलिस की कार्यशैली और जुआ माफिया के नेटवर्क की पोल खोलकर रख दी है।
प्राप्त जानकारी और वायरल वीडियो के अनुसार, फरीदपुर गाँव में रोज दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक करोड़ों रुपये के दांव लगाए जाते हैं। गाँव की मुख्य सड़कों पर जुआरियों की गाड़ियां इस कदर खड़ी कराई जाती हैं कि पूरे गाँव में आवागमन बाधित हो जाता है और बाहर से आने वाले हर अनजान शख्स पर कड़ी नजर रखी जाती है।
सूत्रों और स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि इस पूरे सिंडिकेट का मुख्य सरगना आकाश सिंह उर्फ मोनू है।
सूत्रों का दावा है कि इस फड़ से रोजाना 3 से 4 लाख रुपये की अवैध कमाई होती है, जिसे तंत्र में बांटकर पूरे सिंडिकेट को संरक्षण दिया जाता है। कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी और उसके साथी समय-समय पर राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल करते हैं। पूर्व बसपा सांसद अतुल राय के करीबियों से भी इसके तार जुड़े होने की चर्चाएं हैं, हालांकि इन दावों की स्वतंत्र जांच जारी है।
रोहनिया और मंडुआडीह इलाके में सरेआम चल रहे इस अवैध कारोबार के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक होने के बाद अब गेंद वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के पाले में है। देखना यह होगा कि कमिश्नरेट पुलिस रोहनिया क्षेत्र के इस संगठित जुआ सिंडिकेट पर कब बुलडोजर जैसी सख्त कार्रवाई करती है और फरीदपुर गाँव को इस अवैध फड़ से मुक्त कराती है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…