महविश कुरैशी
वाराणसी (PNN24 News): वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत माताकुंड इलाके में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 42 वर्षीय व्यक्ति ने अपने किराए के कमरे में अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के वक्त मृतक की पत्नी कहीं बाहर गई हुई थी, जबकि उसका छोटा बेटा घर पर ही मौजूद था। मकान में रहने वाले अन्य किराएदारों ने जब घटना को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।
घटना की सूचना मिलते ही लल्लापुरा चौकी इंचार्ज शिवम मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया।
मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर अपनी वैज्ञानिक जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। परिजनों द्वारा थाने में तहरीर देने की कार्रवाई जारी है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…