शफी उस्मानी
वाराणसी (PNN24 News): महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (MGKVP) में सोमवार को एक बार फिर रिजल्ट संबंधी गंभीर विसंगतियों, जीरो अंक दिए जाने और अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रशासनिक भवन में ताला जड़ दिया और सभी जारी कक्षाओं को जबरन बंद करवाकर मुख्य गेट पर बैठकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता शिवम यादव ने विश्वविद्यालय प्रशासन और परीक्षा नियंत्रक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा:
“काशी विद्यापीठ में हर बार रिजल्ट में भारी गड़बड़ी होती है। हाल ही में बीए फर्स्ट ईयर का रिजल्ट पूरे डेढ़ साल के लंबे इंतजार के बाद जारी किया गया है, लेकिन इसके बावजूद इसमें भारी विसंगतियां हैं। सैकड़ों छात्रों को या तो फेल कर दिया गया है या अनुपस्थित (Absent) दर्शा दिया गया है।”
शिवम यादव ने एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो एजेंसी विश्वविद्यालय के रिजल्ट तैयार करती है, वह पिछले 5 वर्षों से विश्वविद्यालय परिसर के बाहर से अपना दफ्तर चला रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले एजेंसी के दलाल नंबर सही कराने का खेल करते थे, और अब परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के करीबी दलाली में शामिल हैं।
रिजल्ट में जीरो अंक मिलने से नाराज बीए की छात्रा प्रियांशी मिश्रा ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए प्रशासन के दावों की पोल खोली। उन्होंने कहा:
“हमें परीक्षा के एक पूरे विषय में जीरो (0) नंबर दे दिया गया है। जब हमने इसकी जानकारी मांगी, तो कहा जा रहा है कि छात्रों ने ओएमआर (OMR) शीट में गोला सही से नहीं भरा। हम हाईस्कूल (10वीं) के समय से ओएमआर शीट भरते आ रहे हैं। अगर एक-दो छात्रों से गलती होती तो समझ आता, लेकिन क्या 100 से ज्यादा छात्र एक जैसी गलती कर देंगे? विश्वविद्यालय को अपनी गलती स्वीकार करनी चाहिए।”
छात्र नेता शिवम यादव ने आंदोलन के दौरान मुख्य रूप से निम्नलिखित मांगे रखीं:
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…