महविश कुरैशी
वाराणसी (PNN24 News): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र स्थित जना स्मॉल फाइनेंस बैंक (Jana Small Finance Bank) की शाखा में वित्तीय धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला सामने आया है। बैंक कर्मियों पर आरोप है कि उन्होंने माइक्रो फाइनेंस (Microfinance Group Loan) के तहत लोन लेने आईं दर्जनों गरीब महिलाओं के साथ धोखाधड़ी कर उनके लोन का आधा पैसा खुद हड़प लिया।
प्राप्त जानकारी और पीड़ित महिलाओं के बयानों के अनुसार, सिगरा थाना क्षेत्र के विद्यापीठ रोड पर जना स्मॉल फाइनेंस बैंक की शाखा संचालित है, जहां से गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समूह लोन (Self Help Group Loans) दिया जाता है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ितों ने सिगरा थाने पर पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई और प्रार्थना पत्र सौंपा।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान यदि वित्तीय अनियमितता और गबन की पुष्टि होती है, तो संबंधित बैंक कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…