अनुराग पाण्डेय ‘अक्खड़ बनारसी’
वाराणसी (PNN24 News): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को स्मार्ट सिटी और स्वच्छ शहर बनाने के प्रशासनिक दावों की धज्जियां उड़ रही हैं। नगर निगम वाराणसी द्वारा मानसून के बाद ‘युद्धस्तर पर नाला व सीवर सफाई’ के दावे तो खूब किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों के बिल्कुल उलट है।
सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग का केंद्र बेनियाबाग स्थित दशाश्वमेध जोन कार्यालय खुद प्रशासनिक लापरवाही का शिकार है। कार्यालय के मुख्य द्वार और परिसर में कीचड़ व गंदा पानी जमा है।
जोनल ऑफिस के बोर्ड के ठीक नीचे जमा पानी यह साबित करने के लिए काफी है कि जब अधिकारी खुद गंदगी के बीच बैठने को मजबूर हैं और अपने परिसर का पानी नहीं निकाल पा रहे, तो आम जनता की शिकायतों का निस्तारण वे कैसे करते होंगे।
दशाश्वमेध जोन के अंतर्गत आने वाले वार्ड संख्या-69 (आदिविश्वेश्वर, भूलेटन और बुलानाला क्षेत्र) में पिछले 30 से 35 दिनों से सीवर लाइन पूरी तरह चोक है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने पार्षद से लेकर जोनल अधिकारी तक गुहार लगाई, लेकिन सिर्फ झूठे आश्वासन मिले।
स्थानीय निवासियों का आक्रोश: “निगम के अफसर सिर्फ कागजों में प्रेस नोट जारी कर देते हैं कि इतने किलोमीटर नाला साफ हुआ। मौके पर सफाई के नाम पर एक टोकरी कीचड़ तक नहीं उठाया गया। गंदे पानी से बच्चों में डेंगू, मलेरिया, डायरिया और चर्म रोग फैल रहे हैं।”
क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि नगर आयुक्त और नगर निगम प्रशासन ने तुरंत सक्शन मशीनों से सीवर सफाई और सैनिटाइजेशन नहीं कराया, तो वे सड़कों पर उतरकर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…