शफी उस्मानी
वाराणसी (PNN24 News): धार्मिक व व्यापारिक नगरी वाराणसी में रेफ्रिजरेशन सर्विसेज के क्षेत्र में पिछले 70 से अधिक वर्षों से अपनी अलग पहचान बना चुकी संस्था कृष्णा रेफ्रिजरेशन सर्विसेज द्वारा विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर भव्य ‘एनुअल अवॉर्ड फंक्शन’ का आयोजन किया गया।
समारोह के दौरान संस्था से जुड़े कर्मचारियों और सहायकों को उनकी परफॉर्मेंस और कार्यकुशलता के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया गया:
इस वार्षिक उत्सव के दौरान कंपनी की स्थापना करने वाले संरक्षक आनंद किशोर बर्मन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ कंपनी के कर्ता-धर्ता आदित्य बर्मन, अमित बर्मन और सुमित बर्मन ने भी शिरकत की और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
संस्थापकों ने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत और निष्ठा ही 70 वर्षों से कृष्णा रेफ्रिजरेशन सर्विसेज को बनारस का सबसे भरोसेमंद नाम बनाए हुए है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य अपने कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाना और उनके साल भर के योगदान को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करना है।
प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस सम्मान समारोह से कर्मचारियों में एक नया ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला। कर्मचारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से उन्हें संस्था में अपनापन महसूस होता है और वे नए जोश के साथ काम करने के लिए प्रेरित (चार्ज) होते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…