Categories: Varanasi

‘काहे का मान और कैसी हानि, मरीजों को लूटने घसोटने में गुज़र रही एम्बिशन हॉस्पिटल के डॉ राशिद परवेज़ की जिंदगानी’, पारिवारिक मित्र तक को नहीं छोड़ा…!

तारिक़ आज़मी

वाराणसी: वाराणसी के मकबूल आलम रोड स्थित खजुरी के एम्बिशन हॉस्पिटल में पिछले दिनों रामनगर निवासिनी बानो बेगम की मृत्यु के बाद डॉ0 राशिद परवेज़ द्वारा शव को बंधक बना कर रखने और मरीजा की मौत लापरवाही से होने का आरोप मृतका की बेटी महिला पत्रकार महविश कुरैशी द्वारा लगाया गया था। इस मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी वाराणसी के निर्देशन पर मेडिकल बोर्ड की स्थापना करके जांच जारी है। मेडिकल बोर्ड ने पिछले दिनों डॉ0 राशिद परवेज़ का कलमबंद बयान दर्ज किया है, ऐसा हमारे विभागीय सूत्रों का दावा है।

⚖️ सीएमओ जांच में कलमबंद बयान, NHRC ने मांगी विस्तृत आख्या

वही इस मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मृतका की बेटी के शिकायत का संज्ञान लेते हुवे विस्तृत आख्या रिपोर्ट वाराणसी जिलाधिकारी और आयुक्त से मांगी है। दूसरी तरफ डॉ0 राशिद परवेज़ द्वारा मरीजों से दुर्व्यवहार और अन्य अनियमिताओ के सम्बन्ध में लगातार हमारी खबरों से डॉ0 राशिद परवेज़ बौखला उठा है। डॉ0 राशिद परवेज़ द्वारा हमको कथित मानहानि की नोटिस भेजा है जिसमें अनर्गल और फर्जी आरोप भी लगाये है। हम इस नोटिस को कथित इस वजह से कह रहे है क्योकि इस नोटिस को भेजने वाले अधिवक्ता का हस्ताक्षर तक नोटिस पर नहीं है, सिर्फ हमको व्हाट्सअप पर यह नोटिस प्राप्त हुई है। इस कथित नोटिस में राशिद परवेज़ ने खुद के मान को हानि होना बताया गया है। शार्ट एक्सपायरी की दवाओं को बेचने के आरोपी ऐसे चिकित्सक को भी अपनी मान के हानि होने की उम्मीद है।

📩 “काहे का मान और कैसी हानि, मरीजों को लूटने घसोटने में गुज़र रही है डॉ0 राशिद परवेज़ की ज़िन्देगानी”

हम तो यही कहेगे कि “काहे का मान और कैसी हानि, मरीजों को लूटने घसोटने में गुज़र रही है डॉ0 राशिद परवेज़ की ज़िन्देगानी।” डॉ0 राशिद परवेज़ पर सिर्फ बानो बेगम के परिजनों द्वारा आरोप नहीं लगाया गया है। बल्कि इसके पहले भी कई आरोप डॉ0 राशिद परवेज़ पर लग चुके है। पैसो को भगवान समझने वाले डॉ0 राशिद परवेज़ ने अपने पिता के दोस्त तक को नहीं छोड़ा और उनके साथ भी लूट घसोट कर डाला। अब इसको जानकार आप भी कह उठेगे कि राशिद परवेज़ के लिए पैसा भगवान् है। इस दावे की जानकारी हमारे पुख्ता सूत्रों द्वारा दिया गया है।

🚨 “पारिवारिक मित्र को भी नहीं बख्शा” — कौसर अंसारी प्रकरण का खुलासा

हमारे सूत्र ने बताया कि डॉ0 राशिद परवेज़ के पिता और मरहूम एजाज अहमद अंसारी के बीच काफी अच्छी दोस्ती थी। एजाज साहब ने अपनी पूरी हयात अपनी दोस्ती को बरक़रार रखा। इस वर्ष के मार्च-अप्रैल के दरमियान मरहूम एजाज अहमद अंसारी के भाई कौसर अंसारी को लंग्स में कुछ समस्या आई और उनका आक्सीज़न लेवल कम हो गया। परिजनों ने सोचा होगा कि डॉ0 राशिद परवेज़ के पारिवारिक सम्बन्ध है तो वहाँ बेहतर इलाज सस्ते में हो जायेगा। मगर कौसर अंसारी साहब के परिजनों को पता ही नहीं था कि डॉ0 राशिद परवेज़ एक बेहतरीन बिज़नसमैन है। परिवार से जुड़े सूत्र ने हमसे दावा किया कि डॉ0 राशिद परवेज़ ने कौसर अंसारी को एक सप्ताह अपने यहाँ एडमिट रखा और 1 लाख 95 हज़ार का बिल थमाते हुवे कहा कहा कि ये पेमेंट कर दे और मरीज़ को अब आजीवन ओक्सिजन सपोर्ट पर रहना होगा।

बलिया जनपद के निवासी कौसर अंसारी के पारिवारिक सूत्र बताते है कि किसी तरह उधार क़र्ज़ लेकर डॉ0 राशिद परवेज़ का बिल 1 लाख 95 हज़ार जमा किया और मरीज़ को घर लेकर आये तथा आजमगढ़ के एक चिकित्सक से इलाज करवाया, महज़ एक सप्ताह के इलाज में ही मरीज़ अब पूरी तरह स्वस्थ है। हम प्रयास कर रहे है कि कौसर अंसारी हमारे कैमरे पर आकर अपना बयान दे। मगर यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि डॉ0 राशिद परवेज़ के लिए पैसा भगवान् है। अब ऐसे लोगो को अपने मान की हानि होने का खतरा हो तो इसको कहेगे कि

‘सूरज में लगे धब्बा, फितरत के करिश्मे है।
बुत हमको कहे काफिर, अल्लाह की मर्ज़ी है’

हम एक बार फिर कहेगे कि भाई डॉ0 राशिद परवेज़ ‘काहे का मान और कैसी हानि, मरीजों को लूटने घसोटने में गुज़र रही है तुम्हारी जिंदगानी।’ वैसे डॉ0 साहब एक काम करे, कभी बाज़ार में थोड़ी इंसानियत आपको मिल जाये तो 10 रूपये की खरीद लेना। हो सकता है की ज़मीर कुछ जाग जाए। PNN24 News काशी के नागरिकों के अधिकारों, स्वास्थ्य सुविधाओं में पारदर्शिता और प्रशासनिक जवाबदेही पर अपनी बेबाक व निष्पक्ष पड़ताल जारी रखेगा।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts