Varanasi

यूपी चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर भ्रामक व अफ़वाह फैलाने वाली पोस्टों पर रोक की मांग; अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने गृह विभाग को सौंपा 10 सूत्रीय सुझाव’

महविश कुरैशी 

वाराणसी (PNN24 News): उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि को देखते हुए सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (अधिवक्ता प्रकोष्ठ), काशी क्षेत्र के संयोजक एवं दी बनारस बार एसोसिएशन, वाराणसी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशांक शेखर त्रिपाठी ने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन से विशेष चौकसी की मांग की है।

उन्होंने उत्तर प्रदेश शासन के गृह विभाग, पुलिस महानिदेशक (DGP) तथा सभी पुलिस आयुक्तों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (SSP/SP) और जिलाधिकारियों (DM) को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने के लिए एक पत्र प्रेषित किया है।

⚠️ “व्यक्तिगत विवाद को जातीय या सांप्रदायिक रंग देने की साजिश पर लगे लगाम”

अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने अपने ज्ञापन में चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया के माध्यम से व्यक्तिगत विवादों, स्थानीय घटनाओं और आपराधिक मामलों को उनके वास्तविक तथ्यों से अलग करके जातीय, धार्मिक, सांप्रदायिक अथवा क्षेत्रीय संघर्ष का रूप देने का प्रयास किया जाता है।

“बिना सत्यापन के ऐसी सामग्री प्रसारित होने से समाज के विभिन्न वर्गों के बीच अविश्वास और तनाव पैदा होता है। चिंतातजनक विषय यह है कि किसी भी घटना में शामिल व्यक्तियों की जाति या धार्मिक पहचान को ही मुख्य आधार बना दिया जाता है, जबकि वास्तविक कारण पुरानी रंजिश, संपत्ति विवाद या आपसी मनमुटाव हो सकता है।”

📋 गृह विभाग व पुलिस प्रशासन के लिए 10 प्रमुख सुझाव

शशांक शेखर त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश शासन से “तथ्य पहले, निष्कर्ष बाद में” की नीति के तहत निम्नलिखित 10 बिंदुओं पर त्वरित निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है:

  1. तथ्यात्मक सत्यापन: किसी भी घटना की वास्तविक पृष्ठभूमि और कारणों का निष्पक्ष सत्यापन किया जाए।
  2. जाति/धर्म पर न हो वर्गीकरण: केवल जाति या धर्म के आधार पर घटना की प्रकृति निर्धारित न की जाए।
  3. एडिटेड व भ्रामक वीडियो पर कार्रवाई: पुरानी, असंबद्ध या मॉर्फ्ड फोटो/वीडियो वायरल करने वालों को चिह्नित कर विधिक कार्रवाई हो।
  4. साइबर सेल सक्रियता: सोशल मीडिया मॉनिटरिंग यूनिट और साइबर सेल को 24×7 अलर्ट पर रखा जाए।
  5. त्वरित कानूनी कार्रवाई: घटना को सांप्रदायिक या जातीय रंग देकर तनाव फैलाने वालों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर तत्काल केस दर्ज हो।
  6. फैक्ट-चेक व्यवस्था: पुलिस की आधिकारिक सूचना एवं फैक्ट-चेक मैकेनिज्म को मजबूत किया जाए ताकि सही तथ्य शीघ्र जनता तक पहुंचें।
  7. संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग: संवेदनशील घटनाओं में जिलाधिकारी एवं पुलिस प्रशासन संयुक्त रूप से तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट करें।
  8. मीडिया ट्रायल से बचाव: केवल सोशल मीडिया के दावों के आधार पर किसी भी निर्दोष व्यक्ति या समुदाय को दोषी न ठहराया जाए।
  9. समान रूप से कानून लागू: राजनीतिक या सामाजिक रूप से संवेदनशील मामलों में कानून सभी पक्षों पर समान रूप से लागू हो।
  10. चुनावी अवधि में त्वरित कार्रवाई: आगामी चुनाव को देखते हुए भ्रामक सामग्री के खिलाफ त्वरित फैक्ट-चेकिंग सुनिश्चित की जाए।

🕊️ निष्पक्षता और सामाजिक सौहार्द ही प्राथमिकता

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पहल का उद्देश्य किसी राजनीतिक दल या समुदाय के पक्ष-विपक्ष में जाना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि व्यक्तिगत विवादों के कारण सामाजिक सौहार्द प्रभावित न हो। उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराने की अपील की है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts