अनुराग पाण्डेय
वाराणसी (PNN24 News): प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थाना अंतर्गत पांडेयपुर चौकी पर बुधवार को उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब एक समाचार कवरेज के दौरान वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र पांडेय के साथ चौकी में मौजूद सिपाही ने कथित तौर पर बदसलूकी, गाली-गलौज और मारपीट का प्रयास किया।
घटनाक्रम के अनुसार पत्रकार देवेंद्र पांडेय का आवास पांडेयपुर चौकी के समीप ही है। बुधवार दोपहर लगभग 3 बजे वह एक समाचार के सिलसिले में चौकी पर पहुंचे थे।
घटना की जानकारी मिलते ही शहर के पत्रकार लालपुर-पांडेयपुर थाने पर जमा हो गए और शाम 5:30 बजे से रात 10:30 बजे तक थाने के बाहर अर्धनग्न होकर धरने पर बैठ गए। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे भी मौके पर समर्थन में पहुंचे। पत्रकारों का आरोप था कि घंटों प्रदर्शन के बावजूद स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने उनकी सुध नहीं ली।
मामला सोशल मीडिया पर तूल पकड़ते ही राज्य की राजनीति भी गरमा गई:
सपा प्रमुख अखिलेश यादव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने इस घटना को लेकर ट्वीट कर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट और राज्य सरकार की कानून-व्यवस्था पर कड़े सवाल खड़े किए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी कैंट ने तत्काल जांच के आदेश दिए। इसके बाद डीसीपी वरुणा ने आधिकारिक बयान जारी कर आरोपी सिपाही के निलंबन की पुष्टि की।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…