Varanasi

‘PNN24 एक्सक्लूसिव: वाराणसी एम्बिशन अस्पताल प्रकरण पहुंचा राष्ट्रीय आयोगों के चौखट तक; CMO ने तलब की मृतका बानो बेगम की मेडिकल फाइल, बढ़ीं डॉ. रशीद परवेज की मुश्किलें’

मुस्कान अंसारी 

वाराणसी (PNN24 News): वाराणसी के चर्चित एम्बिशन हॉस्पिटल और उसके संचालक डॉ. रशीद परवेज से जुड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। महिला पत्रकार महवीश कुरैशी की माता बानो बेगम की इलाज के दौरान हुई संदिग्ध मौत, शव को अवैध रूप से बंधक बनाने और परिजनों के साथ अभद्रता का यह मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर गूंजने लगा है। प्रशासनिक ढिलाई के बाद पीड़िता और पत्रकार प्रतिनिधियों ने इस पूरे प्रकरण की शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग, राज्य महिला आयोग और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) से कर दी है। आयोगों के सक्रिय होते ही अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

🏥 CMO कार्यालय का बड़ा एक्शन: पूरी मेडिकल फाइल तलब

आयोगों में शिकायत और मीडिया के बढ़ते दबाव के बाद स्वास्थ्य प्रशासन ने कार्रवाई की रफ्तार तेज कर दी है:

  • मेडिकल रिकॉर्ड तलब: मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) दफ्तर द्वारा डॉ. रशीद परवेज से मृतका बानो बेगम के भर्ती होने से लेकर मृत्यु तक के पूरे मेडिकल रिकॉर्ड और ट्रीटमेंट फाइल को तत्काल जमा करने का आदेश दिया गया है।
  • मेडिकल बोर्ड का गठन जल्द: पूर्व में सीएमओ द्वारा दिए गए आश्वासन के तहत जल्द ही विशेष डॉक्टरों की टीम (Medical Board) गठित की जाएगी, जो इलाज में हुई लापरवाही और मौत के सटीक कारणों की तकनीकी जांच करेगी।

⚖️ राष्ट्रीय आयोगों की दस्तक और परिजनों की मांग

पीड़िता और पत्रकार महवीश कुरैशी का आरोप है कि अस्पताल की घोर लापरवाही ने उनकी मां की जान ले ली और उसके बाद बिल वसूली के लिए शव को बंधक बनाकर अमानवीय बर्ताव किया गया।

  • कानूनी शिकंजा: राष्ट्रीय व राज्य महिला आयोग और मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज होने के बाद अब स्थानीय पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पर पारदर्शी जांच का भारी दबाव है।
  • लाइसेंस रद्द करने की मांग: परिजनों और पत्रकार संगठनों ने मांग की है कि जांच पूरी होने तक अस्पताल का लाइसेंस निलंबित किया जाए और दोषी पाए जाने पर संचालक के खिलाफ आपराधिक धाराओं में केस दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts