मो0 सलीम
वाराणसी (PNN24 News): वाराणसी की विशेष अदालत (गैंगस्टर एक्ट) ने जानलेवा हमले और गैंगस्टर एक्ट के दशकों पुराने मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए तीनों आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया है। विशेष न्यायाधीश (गैंगस्टर एक्ट) सुशील कुमार खरवार की अदालत ने आरोप सिद्ध न होने पर संदेह का लाभ (Benefit of Doubt) देते हुए तीनों आरोपियों को पूरी तरह दोषमुक्त घोषित किया।
मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज यादव, बृजपाल सिंह यादव ‘गुड्डू’, आनंद तिवारी पंकज और नरेश यादव ने जोरदार पैरवी की। अधिवक्ताओं ने तर्क दिया कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ कोई भी पुख्ता साक्ष्य या गवाही पेश करने में असफल रहा, जिसके बाद कोर्ट ने बरी करने का आदेश जारी किया।
अभियोजन पक्ष के अनुसार, घटना 8 जुलाई 2002 की है:
अदालत में विचारण (Trial) के दौरान पेश किए गए गवाहों के बयानों और पत्रावली पर मौजूद साक्ष्यों के गहन अवलोकन के बाद विशेष अदालत ने पाया कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे साबित नहीं कर सका। अदालत ने तीनों को बरी करने का हुक्म सुनाया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…