तारिक़ आज़मी
वाराणसी: वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त आदेश दे रखे हुवे है। समय समय पर अवैध पर्किंगो की समीक्षा भी होती रहती है। मगर बात तो सिर्फ कागज़ी घोड़े दौडाने वाली तब हो जाती है जब खुद नियमो के पालन करवाने का पाठ पढ़ाने वाले ही नियम को ताख पर रख डाले।
तस्वीर देख रहे है आप, यह तस्वीर रविवार की है जब काल भैरव मंदिर में सबसे अधिक भीड़ होती है। अक्सर मंदिर के सड़क से प्रवेश द्वारा से लेकर पोस्ट ऑफिस तक ई रिक्शा चालक लाइन लगा कर सवारी तलाशते रहते है। कहने को तो ये नो वेंडिंग ज़ोन और नो पार्किंग ज़ोन है। हर वक्त एक ट्राफिक सिपाही भी तैनात रहता है। कोई नियम न तोड़ सके। मगर बात जब खुद विभाग और वीआईपी कल्चर की आये तो सारे नियम सिर्फ कागज़ी घोड़े साबित होते है।
तस्वीर में आपको साफ़ साफ़ किसी थानेदार साहब की जीप इस नो पार्किंग में दिखाई दे रही है और सामने ही ट्रैफिक सिपाही खड़ा दिखाई दे रहा है। अब ये कौन थानेदार साहब थे मैं यह तो नहीं जानता हु मगर इतना देखने पर अहसास हुआ कि किसी वीआईपी को दर्शन करवाने के लिए लेकर आये होंगे। इस सरकारी गाडियों के आगे आराम से ई-रिक्शा चालक लाइन से खड़े होकर ‘एक सवारी, एक सवारी’ करते दिखाई दे रहे है।
अब बात करते है नियम की तो यह इलाका नो वेंडिंग जोन के साथ साथ नो पार्किंग का है। मगर हाय रे वीआईपी कल्चर भगवान् के दर्शन हेतु भी वीआईपी बनकर ही आना है। जब थानेदार साहब की जीप खुद नो पार्किंग में खडी है तो फिर इन ई-रिक्शा वालो को किस मुह से आदमी कुछ बोल सकता है।
हमारे काका ने यह सब देख कर कहा कि
‘भगवान् से मिलने और उनके दर्शन करने के लिए भी अगर भक्त वीआईपी भेष में आये तो फिर भक्ति भी साधारण और वीआईपी दो श्रेणी की माना जायेगा। भगवान् के चौखट पर तो कहा जाता है कि सब एक है। फिर दर्शन हेतु वीआईपी कल्चर कैसा ये आज तक बबुआ हमको नहीं समझ आया है।’
काका ने कहा ‘जब थानेदार साहब और वीआईपी लोग ही ऐसे सड़क पर गाडी को पार्क करेगे तो फिर ये तो ई-रिक्शा चालक पहले से ही गरीबी का लाइसेंस लेकर बैठे है। ये खड़े होकर ऐसे ही सवारी भरते रहेगे और आम जनता इस जाम के झाम में फंसी रहेगी। इसमें कोई बुरा मानने वाली बात फिर नहीं बचेगी।’
काका ने कहा कि ‘वैसे तो चर्चा है कि ये ई-रिक्शा वाले असल में फ्री में सवारी नहीं भरते है। हर एक बार का एक फिक्स सुविधा शुल्क है और चर्चा है कि यह सभी ई रिक्शा चालक यह शुल्क नगद में मुट्ठी बंद करके देते भी है। वही कुछ लोग कहते है कि यह कोरी अफवाह है। मगर कैसे इस बात पर यकीन कर लिया जाए कि कोरी अववाह है? जब ट्रैफिक सिपाहियों के सामने ऐसे नो पार्किंग में पार्किंग और टोटो स्टैंड बना रहेगा तो कैसे माना जाए कि यह महज़ एक अफवाह है।’
बहरहाल साहब, हमारे काका हमसे ठीक ही कहते है कि “देख बबुआ तोहरे पल्ले बतिया है, कर्तुतिया नाही है।” तो साहब हम बतिया तो कर चुके है अब साहब लोग जाने कि भगवान् के दर्शन भी क्या साधारण और वीआईपी श्रेणी में होंगे? पार्किंग के जैसे नियम आम नागरिको के लिए है क्या वैसे ही नियम विभाग की गाडियों और वीआईपी की गाडियों के लिए होंगे ?
साहब, हमारे काका तो यही कहते हैं कि “देख बबुआ, तोहरे पल्ले बतिया है, कर्तुतिया नाही है!” हमने तो बात पहुंचा दी, अब देखना यह है कि जिम्मेदार इस पर क्या एक्शन लेते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…