होली के रंग में रगे रहे एसआरएन के चिकित्सक, और चली गई मासूम की जान

मो आफताब फ़ारूक़ी

इलाहाबाद। होली जैसे पवित्र पर्व को सुबह से लोग धूम-धाम से होली मनाया। लेकिन जिलाधिकारी के लाख आग्रह के बावजूद होली में शराब चढ़कर बोली और लोग इस दौरान कई स्थानों पर मार्ग दुर्घटना के शिकार हो गये।

प्रत्यक्षदर्शियो और पीडितो के आरोपों को आधार माने तो घायलावस्था में उनके परिजन जब उन्हें अस्पताल लेकर पहुॅंचे तो स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में आकस्मिक चिकित्सक कक्ष में मौजूद जूनियर डाक्टर भी होली के रंग में डूबे रहे और हालत यह थी कि वह ठीक से बोल नहीं पा रहे थे और घायलों के उपचार में लगे हुए थे। इसी दौरान एक महिला अपने एक मासूम बेटे को घायलावस्था में लेकर पहुंची तो वहाॅं मौजूद चिकित्सक नशे में चूर उसे एक घंटे तक तड़पने दिया। हालांकि कुछ लोगों के कहने पर उपचार शुरू कर दिया। आखिर अन्त में उस मासूम की जान चली गयी। ज्ञातव्य हो कि जनपद में कई स्थानों पर लोग मार्ग दुर्घटना में घायल हुए है।

Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *