Categories: Crime

29 जून से शुरू हो रही है अमरनाथ यात्रा सभी तैयारियां पुर्ण

समीर मिश्रा. नई दिल्ली/जम्मू कश्मीर

अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होने वाली है। यह यात्रा 7 अगस्त तक चलेगी। यात्रा से पहले शिव भक्तों के लिए एक अच्छी खबर है। बाबा बर्फानी का आकार इस साल पिछले साल के मुकाबले ज्यादा बड़ा है। पवित्र गुफा और शिवलिंग का गेट अभी बंद है।

लिहाजा बाबा बर्फानी के फोटो नहीं खीचें जा सके लेकिन हम आपको यात्रा मार्ग पर हो रही तैयारियों, सुरक्षा के इंतजाम और मौसम सहित तमाम ऐसी जानकारी उपलब्ध करवाने जा रहे हैं जो यात्रा के दौरान आपके काम आएंगी। इस साल 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाई है और यात्रा मार्ग पर करीब 150 लंगर लगाने की व्यवस्था की गई है। अधिकतर सीढिय़ों पर 3.3 फुट बर्फ जमी हुई है। संगम से गुफा तक ज्यादातर बर्फ से ढका हुआ है जिसको हटाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। गुफा तक भक्तों के लिए नए रास्ते भी बनाए जा रहे हैं।

हैलीकॉप्टर किराया
नीलगढ़ से पंचतरणीक्व-1715
पहलगाम से पंचतरणीक्व- 2950
खच्चर किराया- बालटाल से आने-जाने का खर्च: 3500
स्थान                           दूरी                ऊंचाई (फीट में)
पहलगाम से चंदनबाड़ी 16 कि.मी.          9500
चंदनबाड़ी से पिस्सुटॉप 3 कि.मी.               11000
पिस्सू टॉप से शेषनाग 11 कि.मी.       11730
शेषनाग से महागुनास 4.6 कि.मी.      14000
महागुनास से पंचतरणी 9.4 कि.मी.       12000
पंचतरणी से संगम            3 कि.मी.
संगम से अमरनाथ गुफा    3 कि.मी.       13000
pnn24.in

Recent Posts

अपने आशिक के साथ रहने के लिए रुपाली ने उजाड़ लिया खुद का सुहाग, पत्नी रुपाली ने पति गणेश के पैसो से सुपारी देकर करवाया गणेश का क़त्ल

आफताब फारुकी डेस्क: महाराष्ट्र में एक दिल दहला देने वाली घटना ने इंसानियत को झकझोर…

12 hours ago

बोले फारुख अब्दुल्लाह ‘जब मुल्क आज़ाद हुआ तो गांधी थे, हम गांधी के हिन्दुस्तान में शामिल हुवे, मोदी के हिंदुस्तान में नही

निसार शाहीन शाह डेस्क: जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फ़ारूक़ अब्दुल्लाह ने धर्म…

12 hours ago

हरियाणा: तीन निर्दल विधायको के समर्थन वापसी के बाद पढ़े कितने खतरे में है वहाँ भाजपा सरकार

ईदुल अमीन डेस्क: हरियाणा में बीजेपी सरकार को समर्थन देने वाले तीन निर्दलीय विधायकों ने…

12 hours ago

नेतन्याहू को अपने ही मुल्क में फिर से करना पड़ रहा है विरोध का सामना, प्रदर्शनों का जारी है सिलसिला

मो0 कुमेल डेस्क: इसराइल के पीएम बिन्यामिन नेतन्याहू को अपने ही मुल्क में एक बार…

13 hours ago