शातिर गैगेस्टर अपराधी रमेश सिंह उर्फ काका गिरफ्तार

संजय ठाकुर

दिनांक 11.06.17 को महेश सिंह निवासी मंडूसरा थाना रानीपुर को आपसी प्रतिद्धन्दिता में शातिर गैगेस्टर रमेश सिंह उर्फ काका के इशारे पर उसके लड़के सुधीर सिंह द्धारा अपने साथियों के सहयोग से गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया था किन्तु महेश सिंह द्धारा जान बचाकर भाग निकलने पर महेश की कार को छतिग्रस्त कर दिया गया था इस सम्बन्ध में थाना सरायलखंसी में मु0अ0सं0 268/17 धारा 147, 148, 504, 506, 307, 427, 120 बी भादवि पंजीकृत हुआ था।

दिनांक 22.06.17 को ग्राम नसीरपुर थाना सरायलखंसी में रमजान के पाक माह में रात्रि 2300 बजे मस्जिद में मांस फेंककर तथा ऐतकफा कर रहे मो0 यूनूस की गोली मारकर हत्या कर जनपद के साम्प्रदायिक सौहार्द को नष्ट करने का प्रयास किया था जिसके सम्बन्ध में थाना सरायलखंसी पर मु0अ0सं0 295/17 धारा 147,148,149,153ए,295,302 भादवि व 7 सीएलए एक्ट पंजीकृत हुआ था।
पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा उक्त दोनो प्रकरणों की संवेदनशीलता का देखते हुये स्वयं निर्देशन करते हुये क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में टीमों का गठन किया था, विवेचना में वैज्ञानिक संशाधनों का प्रयोग करते हुये एवं पतारसी/सुरागरसी से यह प्रकाश में आया कि जनपद में शातिर गैगेस्टरों द्वारा जिस प्रकार अपने बाहुबल का प्रदर्शन करते हुये जनता का आतंकित कर छदम स्वामित्व की आड़ में अकूत सम्पत्ति बनायी गयी थी उसको जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षक द्वारा धारा धारा 14(1) गैंगेस्टर एक्ट के तहत जब्त करने हेतु जिस सक्रियता से सम्पत्तियों की खोज की कार्यवाही चल रही थी, तथा गैंगेस्टरों के सहयोगियों पर भी शिकंजा कसा जा रहा था, उससे शातिर गैंगेस्टर बौखला गये थे। इन मुद्दों पर कार्यवाही से ध्यान भटकाने के लिये जनपद को साम्प्रदायिक की आग में झुलसाने का षड्यंत्र कर बड़ी सूझ-बूझ से अंजाम दिया गया था। किन्तु नसीरपुर ग्रामवासियों द्वारा साम्प्रदायिक सौहार्द का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए नाकाम कर दिया गया।
उपरोक्त मुकदमों में वैज्ञानिक संसाधनों का उपयोग करते हुए एवं विवेचना के साक्ष्यों का संकलन करते हुए सम्पूर्ण तथ्यों के आधार पर सरायलखंसी पुलिस द्वारा दिनांक 28.06.2017 को शाम पांच बजे बढ़ुआगोदाम के पास शातिर गैंगेस्टर रमेश सिंह उर्फ काका पुत्र रामवृक्ष सिंह, निवासी कैथोली थाना सरायलखंसी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में रमेश सिंह ने बताया कि जनपद पुलिस का ध्यान भटकाने, अपनी सम्पत्तियों को सुरक्षित करने हेतु नसीरपुर गांव में घटना कराने की योजना बना कर एवं अमल में लाने हेतु अपने सहयोगी अभय सिंह उर्फ दरोगा को बता कर दिल्ली चला गया था किन्तु दरोगा व उसके साथियों द्वारा घटना का अंजाम न देने पर दिनांक 22.06.2017 को वापस मऊ आ गया। दिनांक 22.06.2017 की रात  में दरोगा व उसके साथी ने योजना को अंजाम देते हुए मांस फेंक कर हत्या की घटना की। दूसरी मोटरसाईकिल पर स्वयं रमेश सिंह व अन्य अभय सिंह के साथी सहयोग के लिये दूर खड़े थे। घटना को अंजाम देने के बाद अपने गांव वापस आ गये थे तथा रात्रि में कारित घटना के परिणाम को देखने को बेचैन थे किन्तु समय से पुलिस की सक्रियता एवं नसीरपुर ग्रामवासियों के सहयोग से घटना  अंजाम तक नहीं पहुंच सकी तथा जनपद में साम्प्रदायिक सौहार्द कायम रहा। पुलिस अधीक्षक, मऊ द्वारा थाना सरायलखंसी पुलिस टीम को 5000 रूपये उत्साहवर्द्धन पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

अपराधिक इतिहास रमेश सिंह उर्फ काका पुत्र रामवृ़क्ष निवासी कैथोली थाना सरायलखंसी मऊ।
1.    447/92 धारा 25 आयुद्ध अधिनियम थाना सरायलखंसी मऊ।
2.    448/92 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सरायलखंसी मऊ।
3.    89/93 धारा 307 भादवि थाना सरायलखंसी मऊ।
4.    119/93 धारा 504,506 भादवि थाना सरायलख्ांसी मऊ।
5.    428/93 धारा 25 आयुद्ध अधि0 थाना सरायलखंसी मऊ।
6.    429/93 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट थाना सरायलखंसी मऊ।
7.    430/93 धारा 3(1) गुण्डा एक्ट थाना सरायलखंसी मऊ।
8.    88/93 धारा 383,323,504,506 भादवि थाना सरायलखंसी मऊ।
9.    219/94 धारा 307 भादवि थाना कोतवाली मऊ।
10.    220/94 धारा 25 ए एक्ट थाना कोतवाली मऊ।
11.    221/94 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली मऊ।
12.    944/95 धारा 379,411 भादवि थाना कोतवाली मऊ।
13.    161/96 धारा 394,411 भादवि थाना सरायलखंसी मऊ।
14.    189/96 धारा 3(1) गैगेंस्टर एक्ट थाना सरायलखंसी मऊ।
15.    311/97 धारा 323,504,506 भादवि थाना सरायलखंसी मऊ।
16.    371/97 धारा 25 ए एक्ट थाना सरायलखंसी मऊ।
17.    856/97 धारा 452,504,506 भादवि थाना सरायलखंसी मऊ।
18.    308/97 धारा  394,411,302 भादवि थाना मुहम्मदाबाद मऊ।
19.    116/97 धारा 394,302 भादवि थाना चिरैयाकोट मऊ।
20.    198/97 धारा 307 भादवि थाना रानीपुर मऊ।
21.    477/97 धारा 3(1) गैगेंस्टर एक्ट थाना सरायलखंसी मऊ।
22.    539/98 धारा 307 भादवि थाना सरायलखंसी मऊ।
23.    निल/98 धारा 41,411 भादवि थाना सरायलखंसी मऊ।
24.    02/98 धारा 353,504,506 भादवि थाना कोतवाली मऊ।
25.    263/98 धारा 147,148,302,353 भादवि थाना तरवां जनपद आजमगढ़।
26.    333/2000 धारा 147,323 भादवि व 3(1) एससीएसटी एक्ट थाना सरायलखंसी मऊ।
27.    210/01 धारा 307,120बी,504,506 भादवि व 7 सीएलए एक्ट थाना सरायलखंसी मऊ।
28.    265/01 धारा 147,148,324,307 भादवि थाना सरायलखंसी मऊ।
29.    220/01 धारा 3(1) गैगें0 एक्ट थाना सरायलखंसी मऊ।
30.    187/03 धारा 302,120बी,216ए भादवि थाना कोतवाली मऊ।
31.    278/03 धारा 3(1) गैगे0एक्ट थाना कोतवाली मऊ।
32.    249/03 धारा 302,120बी,2016ए भादवि थाना कोतवाली मऊ।
33.    698/04 धारा 3(2) गुण्डा एक्ट थाना कोतवाली मऊ।
34.    513/04 धारा 110 सीआरपीसी थाना सरायलखंसी मऊ।
35.    305/04 धारा 302,394,120बी भादवि ए 7 सीएलए एक्ट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।
36.    302/04 धारा 302,404 भादवि थाना मेंहनगर आजमगढ़।
37.    479/04 धारा 302,120बी भादवि थाना भांवरकोल गाजीपुर।
38.    489/04 धारा 302,201 भादवि थाना भांवरकोल गाजीपुर।
39.    819/05 धारा 302,120बी भादवि व 7 सीएलए एक्ट थाना कोतवाली आजमगढ़।
40.    468/07 धारा 352,504,506 भादवि 7 सीएलए एक्ट थाना कोतवाली मऊ।
41.    462/08 धारा 308,323,504,506 भादवि व 7 सीएलए एक्ट व 3(1) एससीएसटी एक्ट थाना सरायलखंसी मऊ।
42.    551/08 धारा 302,201,भादवि थाना सरायलखंसी मऊ।
43.    462/08 धारा 308,323 भादवि व 7 सीएलए एक्ट व 3(1) एससीएसटी एक्ट थाना सरायलखंसी मऊ।
44.    469/08 धारा 3(1) गैगे0एक्ट थाना सरायलखंसी मऊ।
45.    1520/09 धारा 364,356,411 भादवि थाना सरायलखंसी मऊ।
46.    2860/09 धारा 147,323,504,506,384 भादवि व 7 सीएलए एक्ट थाना कोतवाली मऊ।
47.    3166/09 धारा 147,148,354,506 भादवि थाना सरायलखंसी मऊ।
48.    3167/09 धारा 147,148,504,506 भादवि थाना सरायलखंसी मऊ।
49.    2956/09 धारा 3(1) गैंगे0 एक्ट थाना सरायलखंसी मऊ।
50.    3408/09 धारा 3(2) राष्ट्रीय सुरक्षा अधि0 थाना सरायलखंसी मऊ।
51.    1701/10 धारा 419,420,467,468,472 भादवि थाना सरायलखंसी मऊ।
52.    1533/10 धारा 393,353,511 भादवि थाना कोतवाली मऊ।
53.    12/10 एनसीआर 506 भादवि थाना सरायलखंसी मऊ।
54.    370/11 धारा 3(1) गैगें0 एक्ट थाना सरायलखंसी मऊ।
55.    224/12 धारा 110 सीआरपीसी थाना सरायलखंसी मऊ।
56.    262/12 धारा 3(2) गुण्डा एक्ट थाना सरायलखंसी मऊ।
57.    235/13 धारा 323,307,302,504,506 भादवि व 7 सीएलए एक्ट थाना सरायलखंसी मऊ।
58.    727/13 धारा 147,148,149,302,120बी,504,506 भादवि व 7 सीएलए एक्ट थाना सरायलखंसी मऊ।
59.    37/14 धारा 3(1) गैगे0 एक्ट थाना सरायलखंसी मऊ।
60.    44/14 धारा 173,186,187,323,427 भादवि, लोक अधि0 व 3/25 ए एक्ट थाना सरायलखंसी मऊ।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *