आग से झुलसी महिला की मौत

मो आफताब फ़ारूक़ी

कौशाम्बी। जनपद के कौशाम्बी थाना क्षेत्र के वेदाऊ उर्फ़ वकेली गांव में गत दिनों एक विवाहिता आग से झुलस गयी थी परिवार के लोगों ने उसे इलाहाबाद के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया था। जहां शुक्रवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। चिकित्सकों ने शव पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के वेदाऊ उर्पâ वकेली गांव  निवासी धनराज की ४० वर्षीय पत्नी गीता देवी चार जून को खाना बनाने के लिए सिलेण्डर का रेगुलेटर खोल कर माचिस ढूढने लगी। मचित मिलने पर जैसे ही तीली जलाई तभी पूरे किचन में आग लग गयी। जिससे वह भी गम्भीर रूपसे झुलस गयी। उसे बचाने में उसका पति भी गम्भीर रूपसे झुलस गया। परिवार के लोगों ने तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने इलाहाबाद के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया था। जहां शुक्रवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। चिकित्सकों ने शव पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।

Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *