03 असलहा तस्कर गिरफ्तार, पिस्टल, तमंचा, जिन्दा कारतूस व गांजा बरामद-

नितेश मिश्रा.
देवरिया-पुलिस अधीक्षक देवरिया राजीव मल्होत्रा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सलेमपुर संदीप सिंह के नेतृत्व में दिनांक 22.07.2017 को प्रभारी निरीक्षक सलेमपुर विजय सिंह गौर मय हमराही कर्मचारीगण के साथ दिग्धेश्वरनाथ मंदिर के पास चेकिंग कर रहे थे। समय करीब 09ः35 बजे रात्रि में फुलवरिया (भाटपाररानी) के तरफ से एक मोटरसाइकिल आते हुए दिखाई दी, नजदीक आकर पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल मोड़ कर भागने का प्रयास किये।

शक होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा कर उन्हे पकड़ लिया गया, जिसपर 03 व्यकित सवार मिले। वाहन का पेपर मांगा गया तो दिखाने में असमर्थता जाहिर किये, जिसे धारा 177/207 एमवी एक्ट के अन्तर्गत वाहन सीज की कार्यवाही की गयी। नाम पता पूछने पर अपना नाम 1.विवेक सिंह उर्फ पप्पू पुत्र स्व0 विजय बहादुर सिंह, निवासी पतलापुर, थाना खुखुन्दू, देवरिया, 2.राजवीर सिंह उर्फ अंशू सिंह पुत्र अरविन्द सिंह, निवासी सोहगरा, थाना गुठनी, जनपद सिवान, बिहार, 3.रोशन सिह उर्फ बुटा सिंह, पुत्र कमलेश सिंह, निवासी सुहगरा, पुरब, पट्टी, थाना गुठनी, बिहार बताये। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 01 अदद पिस्टल, 04 अदद जिन्दा कारतूस, 01 अदद 315 बोर कट्टा, 02 अदद जिन्दा कारतूस, 01 अदद 12 बोर कट्टा 02 अदद जिन्दा कारतूस एवं 01 किलो गांजा बरामद हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर विवेक सिंह उर्फ पप्पू ने बताया कि हमलोग बिहार से असलहे लाकर बेचते हैं। करीब 20 दिन पहले मैने अबुबकर नगर, थाना केातवाली, देवरिया निवासी आलम को 01 पिस्टल व कारतूस 22,000/-रूपये में बेचा था। जिसे भी असलहों की जरूरत होती है तो मै बिहार से लाकर उसे असलहा बेच देता हॅूं। गांजा के बारे में पूछताछ करने पर बताया कि इसे भी हम बेचने के लिए ले जा रहे थे, लेकिन पकड़ लिये गये। इसके अलावा इनके द्वारा यह भी बताया गया कि हम तीनों लोग लूट की घटनाएं भी करते हैं तथा बिहार में जेल भी गये हैं। विवेक सिंह ने बताया कि बीडीसी सदस्य अरूण सिंह की हत्या वर्ष 2013 में मेरे और मेरे साथियों द्वारा की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना गौरीबाजार में अभियोग पंजीकृत है तथा मै बिहार से 18,000/-रूपये में 09 एमएम पिस्टल लाता हूं और यहां पर 22,000/-रूपये में बेच देता हूंॅ। तत्पश्चात तीनों अभियुक्तों को हिरासत पुलिस में लिया गया। इस सम्बन्ध में थाना सलेमपुर पर मु0अ0सं0 202, 203, 204, 205/2017 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम व 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों का चालान न्यायालय किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
  1. विवेक सिंह उर्फ पप्पू पुत्र स्व0 विजय बहादुर सिंह, निवासी पतलापुर, थाना खुखुन्दू, देवरिया,
  2. राजवीर सिंह उर्फ अंशू सिंह पुत्र अरविन्द सिंह, निवासी सोहगरा, थाना गुठनी, जनपद सिवान, बिहार
  3. रोशन सिह उर्फ बूटा सिंह पुत्र कमलेश सिंह, निवासी सुहगरा, पूरब, पट्टी, थाना गुठनी, बिहार।

बरामदगी का विवरण-
  • पिस्टल 7.65 एमएम – 01 अदद।
  • तमंचा 315 बोर – 01 अदद।
  • तमंचा 12 बोर – 01 अदद।
  • जिन्दा कारतूस – 08 अदद।
  • मोटरसाइकिल न0 यूपी 52 एम-1876

गिरफ्तारी करने वाली टीम-
  • प्रभारी निरीक्षक सलेमपुर विजय सिंह गौर।
  • उ0नि0 संतोष सिह, थाना सलेमपुर।
  • उ0नि0 राजवीर सिंह यादव, थाना सलेमपुर।
  • कां0 समशुलेन खान, थाना सलेमपुर।
  • कां0 प्रदीप कुमार यादव, थाना सलेमपुर।
  • कां0 कमलेश यादव, थाना सलेमपुर।
  • कां0 राहुल कुमार चैधरी, थाना सलेमपुर।
  • कां0चा0 अभय नरायन यादव, थाना सलेमपुर।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *