Categories: Crime

जमकर चला वाहन चेकिंग अभियान, 669 वाहनो का चालान, 214500 रुपए वसूला गया सम्मन शुल्क

अंजनी राय 

बलिया। यातायात सप्ताह में चले वाहन चेकिंग अभियान के दौरान शनिवार को पूरे जनपद मे कुल 669 वाहनो का चालान काटा गया, और साथ ही 214500 रुपए समन शुल्क के रूप मे वसूल किया गया। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान शहर के हर चौराहे व जनपद के सीमा पर पुलिस बल के जवानों ने दो पहिया व चार पहिया वाहनों को चेक किया।

इस दौरान शहरी क्षेत्र  में 320 वाहनो का चालान और 108300 रुपए समन शुल्क जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 349 वाहनो का चालान और 106200 रुपए समन शुल्क वसूला गया। पुलिस के इस अभियान से बिना कागजात चलने वाले वाहन चालकों के पसीने छूट गए। यातायात सप्ताह में पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने सभी थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिए है। जनपद की सीमा शहर कस्बों व सुनसान इलाकों में पुलिस वाहन चेकिंग करती रहे। देर शाम को शहर की सीमाओं को सील कर सभी चौकी इंचार्ज वाहन चेकिंग में जुट गए। इस दौरान बिना नंबर के वाहन पुलिस के निशाने पर रहे। दो पहिया व चार पहिया वाहनों के कागजात चेक किए गए और साथ ही लोगों को हेलमेट पहन कर वाहन चलाने की सलाह भी दी गई।

pnn24.in

Recent Posts

ड्रामा-ए-इश्क, सेक्स और फिर ब्लैकमेलिंग बनी रेशमा के खौफनाक क़त्ल की वजह, जाने कैसे आया राशिद पुलिस की पकड़ में

तारिक आज़मी डेस्क: बेशक इश्क खुबसूरत होता है। मगर इश्क अगर ड्रामा-ए-इश्क बने तो खतरनाक…

19 hours ago

गर्लफ्रेंड ने शादी से किया इंकार तो BF ने रस्सी से जकड़कर किया रेप… दोनों गालों पर लोहे की गर्म रॉड से लिखा अपना नाम AMAN

फारुख हुसैन लखीमपुर-खीरी: खीरी जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,…

20 hours ago