करण्ट की चपेट में आने से युवक की मौत

आफताब फारुकी 

कौशाम्बी। कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बिजिया चैराहे के पास किसी के यहां काम कर रहा था। जहां छत पर करण्ट की चपेट में आने से नीचे गिर गया। मकान मालिक उसे लेकर इलाहाबाद के एसआरएन अस्पताल पहुंचा जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 जानकारी के अनुसार पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के रामदीन का पूरा गांव निवासी रामहित का 25 वर्षीय पुत्र दुर्गेश जो कि मजदूरी करता है। रविवार की सुबह कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बिजिया चैराहे के पास संतलाल के मकान में मजदूरी करने आया था। जहां मकान की पहली मंजिल में काम करते समय करण्ट की चपेट में आने से नीचे गिरकर घायल हो गया। मकान मालिक संतलाल ने उसे तत्काल इलाहाबाद के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में दो पुत्र, एक पुत्री और पत्नी हैं।

Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *