लाल बालू और अंग्रेजी शराब तस्करी का हब बन चूका है बौरिया – संग्राम सिंह

संजय राय.

बैरिया, बलिया। बैरिया विधानसभा क्षेत्र लाल बालू व अंग्रेजी शराब के तस्करी का हब बन गया है। जिसे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व नेता मिलकर चला रहे हैं। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न चरम पर है, जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।

उक्त उद्गार समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव के हैं, जो गुरुवार को बैरिया स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बैरिया, दोकटी, रेवती व हल्दी की पुलिस पूरी तरह से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के निर्देशों पर चल रही है। इनके मर्जी के बिना थानों में पुलिस एफआईआर तो दूर शिकायती पत्र लेना उचित नहीं समझ रही है। ऐसे नेताओं को स्मरण रखना चाहिए कि कल मेरी सरकार थी, आज आपकी सरकारी है और कल मेरी सरकार होगी, तब क्या होगा। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की इस जोर जुल्म का जोरदार तरीके से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जोरदार तरीके से प्रतिवाद करेंगे। मंचों पर ईमानदारी की दुहाई देने वाले लोग व उनके परिजन कंबल ओढ़कर घी पी रहे हैं। यह बात बैरिया ही नहीं, पूरे जनपद की जनता जान चुकी है। इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सुभाष यादव ने कहा कि मैं अध्यक्ष जी की बातों से अपने से जोड़ते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की मान सम्मान की रक्षा के लिए हर कदम पर उनके साथ खड़ा हूं। बस मुझे कार्यकर्ता एक फोन कर दें, मैं कहीं भी उनके लिए पहुंच जाऊंगा। पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि बैरिया विधानसभा क्षेत्र के विकास की जब भी बात चलेगी तो हमारे युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कार्यकाल बैरिया का स्वर्णिम युग माना जाएगा। उन्होंने दर्जनों कार्य गिनाते हुए कहा कि यहां राशन व किरासन मुख्य मुद्दा बन गया है। विकास से यहां के जनप्रतिनिधयों को कुछ लेना-देना नहीं है। दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री पं. तारकेश्वर मिश्र ने कहा कि प्रदेश में विकास का पहिया रुक गया है। जनता का ध्यान मुख्य मुद्दे से भटकाने के लिए रोज नए-नए शिगूफा छोड़े जा रहे हैं। सात महीने में ही प्रदेश की जनता प्रदेश सरकार से ऊब गई है, अब इससे छुटकारा चाहती है।

बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि 27 जनवरी को समाजवादी पार्टी बैरिया तहसील पर भाजपा की जनविरोधी कार्यों व नीतियों के खिलाफ धरना देगी। बैठक को राजप्रताप यादव, अरिवंद सिंह सेंगर, विनोद सिंह, ओमप्रकाश यादव लालू, दीवान सिंह, वीरेंद्र यादव, अशोक यादव, प्रमोद यादव, रामेश्वर सिंह, मुन्ना यादव, अशोक सिंह, निर्भय सिंह गहलौत, चंद्रशेखर सिंह, योगेंद्र यादव, अमरदेव यादव, पदुम गुप्ता, विनोद यादव सहित दर्जनों सपाइयों ने संबोधित किया। अध्यक्षता उमेश यादव व संचालन निर्भय नारायण सिंह ने किया।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *