5वी बार रूस का राष्ट्रपति बनते ही पुतिन ने लिया बड़ा फैसला, रक्षा मंत्री को पद से हटाया

आफताब फारूकी

डेस्क:  पांचवी बार रूस का राष्ट्रपति बनते ही व्लादिमीर पुतिन ने बड़ा फैसला लिया है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच उन्होंने अपने रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु को पद से हटा दिया है।

उनकी जगह आंद्रेई बेलेआउ को देश का नया रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया है। बता दें, बेलेसाउ रूस के उपप्रधानमंत्री भी रह चुके हैं। क्रेमलिन की ओर से मिले संकेतों में कहा गया है कि पुतिन ने शर्गेई शोइगु को रक्षामंत्री पद से इसलिए मुक्त किया है क्योंकि वह उन्हें शक्तिशाली सुरक्षा परिषद के सचिव के पद पर नियुक्त करना चाहते थे।

जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने निकोलाई पेत्रुशेव की जगह सर्गेई शोइगु को रूस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का सचिव नियुक्त करने वाले आदेश पर हस्ताक्षर भी कर दिए हैं। रूस के राष्ट्रपति के आवासीय परिसर क्रेमलिन ने रविवार को यह जानकारी दी गई है। यह नियुक्ति पुतिन द्वारा शोइगु के स्थान पर आंद्रेई बेलौसोव को देश के रक्षा मंत्री के रूप में नियुक्त करने का प्रस्ताव रखे जाने के बाद की गई है। शोइगु ने वर्षों तक रक्षा मंत्री के तौर पर काम किया।

पुतिन ने फैसले से चौंकाया

पुतिन ने रक्षामंत्री की नियुक्ति को लेकर अपने फैसले से सभी को चौंका दिया है। दरअसल, उन्होंने अर्थशास्त्र के दिग्गज आंद्रेई बेलौसोव को रक्षामंत्री नियुक्त किया है, जिनके पास सैन्य अनुभव न के बराबर है। हालांकि, एक्सपर्ट का कहना है कि रक्षामंत्री के पद पर एक अर्थशास्त्री का होना क्रेमलिन की बदलती प्राथमिकताओं को दर्शाता है।

दरअसल, दो साल से यूक्रेन से जंग लड़ रहे रूस की अर्थव्यवस्था पर बड़ी मार पड़ी है, ऐसे में क्रेमलिन एक बार फिर से इस क्षेत्र को संगठित करना चाहता है। इसके साथ ही यूक्रेन युद्ध में सैन्य खर्च को भी कम करना चाहता है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *