Categories: MauUP

मोटर सायकल दुर्घटना में एक की मौत दो घायल

रूपेंद्र भारती.

घोसी/मऊ. घोसी नगर के सीताकुंड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को 9 बजे दिन में दो मोटर साइकिल के टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। जिनमे से सुरेश निवासी पीड़यूथसिंहपुर को मऊ रेफर कर दिया गया। जहा से आज़मगढ़ इलाज हेतु ले जाते समय सुरेश की रास्ते में ही मौत हो गई।

पीडयूथसिंहपुर निवासी सुरेश58 पुत्र रामबली अपने पुत्र राहुल20 के साथ अपने मोटरसाइकिल से मऊ जारहे थे।जब वे नगर के सीताकुंड के पास पहुचे तभी सामने से मोटर साइकिल से आ रहे नगर के बैसवाड़ा निवासी नौशाद 18 पुत्र शमशाद की टक्कर हो गई। फलस्वरूप तीनो घायल हो गए। लोगो ने पुलिस के मदद से सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इसके बाद मऊ से वाराणसी के लिए सुरेश को रेफर कर दिया गया परन्तु परिजनों ने आज़मगढ़ इलाज हेतु ले जा रहे थे कि रास्ते में ही सुरेश की मृत्यु हो गई वे अपने पीछे पत्नी सुशीला देवी पुत्र राहुल, रोहित, जालंधर, उपेंद्र एवं पुत्री बबिता को छोड़ गए हैं। जिनका रोते रोते बुरा हाल है।

pnn24.in

Recent Posts

जाने आखिर ‘वडा पाव गर्ल’ के गिरफ़्तारी का वायरल वीडियो कितना है सच, जाने क्या है पूरा मामला

शफी उस्मानी डेस्क:  'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका गेरा दीक्षित एक बार…

10 hours ago

गज़ा में युद्ध विराम और बंधको की रिहाई हेतु मिस्र में शुरू हुआ शांति वार्ता का एक और दौर, हमास के प्रतिनिधि भी होंगे शामिल

अनुराग पाण्डेय डेस्क: ग़ज़ा से इसराइली बंधकों की रिहाई और युद्ध में संघर्ष विराम के…

10 hours ago

ब्रेकिंग न्यूज़: भारतीय वायु सेना के काफिले पर जम्मू कश्मीर के पूछ में हमला

आदिल अहमद डेस्क: भारतीय वायु सेना के एक काफिले पर भारत प्रशासित जम्मू और कश्मीर…

12 hours ago