Categories: Religion

धूमधाम से मना बाल गोपाल नन्दलाल नटखट श्रीकृष्ण कन्हैया लाल का जन्मोत्सव

उमेश गुप्ता

बिल्थरा रोड बलिया  उभाँव थाना के प्रांगण में शुक्रवार को बहुत ही धूम धाम से हर वर्ष की भाँती इस वर्ष भी बाल गोपाल नन्दलाल नटखट श्रीकृष्ण कन्हैया लाल जी का जन्मोत्सव मनाया गया। यह आयोजन उभाँव थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह व उनकी टीम के द्वारा आयोजित हुवा था।

इस मौके पर राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर, बिल्थरा रोड एसडीएम मोतीलाल यादव व ग्रामीण इलाके से समाजसेवी लोगों ने भाग लिया। सभी लोगों का स्वागत योगेंद्र बहादुर सिहं ने किया। इसी क्रम में नगर व ग्रामीण क्षेत्रों मे जगह जगह जन्माष्टमी की तैयारी देखने को मिली। कार्यक्रम में कलाकारो ने  गीत संगीत  के माध्यम से भक्ति गीत गाकर खूब जलवा बिखेरा। उसके बाद मध्य रात्रि के बाद भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद महिलाओं ने सोहर व गीत गाया। जिससे सुनकर शद्धालु  झूम उठे।

कार्यक्रम में शायर अरशद हिन्दुस्तानी ने देश भक्ति गीत सुनाकर लोगों के दिल जीत लिया। इस मौके पर उभाँव थाना के सभी कर्मचारी और सम्बंधित पुलिस चौकियो के प्रभारी और कर्मचारियों के अलावा नगर के पत्रकार भी उपस्थित थे।

pnn24.in

Recent Posts

जाने आखिर ‘वडा पाव गर्ल’ के गिरफ़्तारी का वायरल वीडियो कितना है सच, जाने क्या है पूरा मामला

शफी उस्मानी डेस्क:  'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका गेरा दीक्षित एक बार…

10 hours ago

गज़ा में युद्ध विराम और बंधको की रिहाई हेतु मिस्र में शुरू हुआ शांति वार्ता का एक और दौर, हमास के प्रतिनिधि भी होंगे शामिल

अनुराग पाण्डेय डेस्क: ग़ज़ा से इसराइली बंधकों की रिहाई और युद्ध में संघर्ष विराम के…

10 hours ago

ब्रेकिंग न्यूज़: भारतीय वायु सेना के काफिले पर जम्मू कश्मीर के पूछ में हमला

आदिल अहमद डेस्क: भारतीय वायु सेना के एक काफिले पर भारत प्रशासित जम्मू और कश्मीर…

12 hours ago