Categories: UP

दर्शनार्थियों से भरा ऑटो पलटा एक महिला की मौत 04 महिलाएं घायल

प्रदीप दुबे विक्की

ज्ञानपुर,भदोही। कोतवाली क्षेत्र के मुख्यालय मोड़ लखनो गांव के पास मंगलवार को सुबह 5:55 बजे बाइक सवार को बचाने में ऑटो रिक्शा पलट गया। जिसके चलते चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच कर सवारियों की मदद करते ,इस बीच एक बृद्ध महिला की मौत हो गयी। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला चिकित्सालय चेतसिह भर्ती कराया।मृतक बृद्ध महिला के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि ग्राम परऊपुर थाना सुरियांवां से सवारी लेकर आटो चालक जयराम माली प्रति वर्ष की भाति इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा पर अलसुबह परउपुर व आसपास गांव की महिला स्नानार्थियों को लेकर विन्घ्याचल दर्शन को जा रहा था । ऑटो चालक जयराम माली के अनुसार वह जैसे ही मुख्यालय मोड़ लखनो गांव के पास पहुंचा तभी मोढ़ बाजार से तेज रफ्तार में आ रहा बाईक चालक भी अचानक सामने आ गया। दुर्घटना होने की संभावना देख बचाने के प्रयास में आटो चालक ने जैसे ही स्टेयरिंग मोड़ी कि आटो मौके पर पलट गया। जिसके चलते परउपुर गांव निवासिनी फूलगेना देवी सिंह पत्नी स्व० सत्यनारायण सिंह की घटनास्थल पर मौत हो गई।

अन्य सवारियों में सावित्री देवी 60 वर्ष , हंसादेवी 59 वर्ष निवासी परउपुर , प्रमिला सिंह 55 वर्ष निवासिनी कपूरीपट्टी , गमला देवी 45 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गयी।दो अन्य महिलाओं को मामूली चोटें आई,जिन्हें प्रार्थमिक उपचार के बाद वापस भेज दिया गया। मृतक बृद्धा के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।

pnn24.in

Recent Posts

जाने आखिर ‘वडा पाव गर्ल’ के गिरफ़्तारी का वायरल वीडियो कितना है सच, जाने क्या है पूरा मामला

शफी उस्मानी डेस्क:  'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका गेरा दीक्षित एक बार…

6 hours ago

गज़ा में युद्ध विराम और बंधको की रिहाई हेतु मिस्र में शुरू हुआ शांति वार्ता का एक और दौर, हमास के प्रतिनिधि भी होंगे शामिल

अनुराग पाण्डेय डेस्क: ग़ज़ा से इसराइली बंधकों की रिहाई और युद्ध में संघर्ष विराम के…

6 hours ago

ब्रेकिंग न्यूज़: भारतीय वायु सेना के काफिले पर जम्मू कश्मीर के पूछ में हमला

आदिल अहमद डेस्क: भारतीय वायु सेना के एक काफिले पर भारत प्रशासित जम्मू और कश्मीर…

8 hours ago