Categories: UP

दीप पर्व बनाकर भाजपा कार्यालय मे मनायी गयी राम मंदिर निर्माण की खुशियां

रॉबिन कपूर

फर्रूखाबाद। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिये आज काफी खुशी का दिन है। आज सांय आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय में कल 5 अगस्त बुधवार को अयोध्या में होने वाले प्रभु श्रीराम के भव्य राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन को लेकर पूर्व संध्या पर खुशी में 501 दीप प्रज्वलित करके दीप पर्व बनाया गया । जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यालय के संपूर्ण परिसर को दीपों की रोशनी से सजाया गया, फूल मालाओं से सजावट की गई, महिला मोर्चा द्वारा 501 दीप प्रज्वलित किए गए। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के चित्र को पार्टी के मुख्य द्वार पर लगाया गया।

जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया कि कई दशकों के लंबे संघर्षो के बाद अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य राम मंदिर निर्माण के रास्ते को प्रशस्त किया गया। भाजपा सरकार के प्रयासों एवं सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के द्वारा अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण होगा। भाजपा हमेशा से प्रभु श्रीराम के मंदिर निर्माण को लेकर प्रयासरत रही। प्रभु श्रीराम हिंदुओं की आस्था के प्रतीक चिन्ह है। भाजपा सरकार केंद्र एवं प्रदेश को रामराज्य की ओर ले जा रही है, जहां पर सभी वर्ग और धर्म के लोगों को न्याय दिलाने का कार्य किया जा रहा है।

सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद प्रभु श्री राम के मंदिर निर्माण का रास्ता प्रशस्त हुआ। लेकिन कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने समय.समय पर मंदिर निर्माण को लेकर बाधा डालने का कार्य किया। कांग्रेस कभी भी मंदिर निर्माण के पक्ष में नहीं थी, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने मंदिर आंदोलन के दौरान राम भक्तों पर गोली चलवाकर घृणित कार्य किया। प्रदेश की जनता कांग्रेस, सपा जैसे विपक्षी दलों को कभी माफ नहीं करेगी। जिलाध्यक्ष श्री गुप्ता ने बताया कार्यकर्ताओं में हर्षोल्लास है। हिंदू धर्म में दीपक को शुभ माना जाता है और किसी शुभ कार्य करने से पूर्व दीपक जलाने से शुभ कार्य पूर्ण माना जाता है, इसलिए पूरे कार्यालय की 501 दीपों से सजावट की गई।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबिता पाठक ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन के 30 वर्षों बाद प्रभु श्री राम के मंदिर निर्माण का रास्ता सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक निर्णय के बाद प्रशस्त हुआ है। इस ऐतिहासिक दिन को और ऐतिहासिक बनाने के लिए महिला मोर्चा द्वारा पूर्व संध्या के अवसर पर कार्यालय परिसर को दीपों से सुसज्जित किया गया।

पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर भाजयुमो पूर्व जिला महामंत्री शशांक शेखर मिश्रा के नेतृत्व में राजीव राठौर, विशाल शुक्ला, विकास सिंह यादव द्वारा भाजपा कार्यालय के मुख्य द्वार पर प्रभु श्री राम के धनुष को रंगोली के रूप में आकृति प्रदान की गई। कार्यक्रम में जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह राठौर, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, पूर्वी नगर मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, नगर उपाध्यक्ष प्रभात मिश्रा, पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता सक्सेना, पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन राठौर, पीयूष त्रिपाठी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रभात अवस्थी आदि लोग मौजूद रहें।

pnn24.in

Recent Posts

आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा ‘भाजपा घबरा गई है और पीएम मोदी परेशान है’

तारिक खान डेस्क: आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि…

1 day ago